Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

‘पाकिस्तानी बॉक्सर को नरेंद्र नाम से थी नफरत’, भारतीय बॉक्सर ने PM मोदी को सुनाया वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का किस्सा

August 11, 2026

NDA मंगल मिलन बैठक में दिखा देशभक्ति का रंग, PM मोदी समेत नेताओं ने लहराया तिरंगा

August 11, 2026

छत्तीसगढ़ में चोरी की वारदात: शटर तोड़कर दुकान में घुसे नकाबपोश, नकदी लेकर हुए रफूचक्कर… CCTV में कैद हुई पूरी घटना

August 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, August 11
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Health & Fitness
Health & Fitness

डॉक्टर के बताने से पहले, 8 लक्षण करते हैं पोषण की कमी का इशारा; अनदेखा करने की भूल पड़ सकती है भारी

The Janta NewsBy The Janta NewsFebruary 25, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 449
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

विटामिन और मिनरल्स हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व हैं। ये शरीर के अलग-अलग फंक्शन्स को सुचारू रूप से चलाने, इम्यून पावर बढ़ाने और एनर्जी देने में अहम भूमिका निभाते हैं। जब शरीर में इनकी कमी होती है, तो कई तरह के लक्षण  दिखाई देते हैं। ये लक्षण शरीर के संकेत होते हैं कि हमारी डाइट में कुछ पोषक तत्वों की कमी है। आइए, विटामिन और मिनरल की कमी से होने वाले 8 अहम लक्षणों  के बारे में जानते हैं।

थकान और कमजोरी

थकान और कमजोरी विटामिन और मिनरल की कमी का सबसे आम लक्षण है। खासकर विटामिन-बी12, आयरन और विटामिन-डी की कमी से शरीर में एनर्जी का स्तर कम हो जाता है। आयरन की कमी से एनीमिया हो सकता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो कम हो जाता है और थकान महसूस होती है। विटामिन-बी12 की कमी से भी एनर्जी का लेवल गिरता है और व्यक्ति को लगातार थकान महसूस होती है।

त्वचा संबंधी समस्याएं

स्किन पर ड्राइनेस, खुजली, मुंहासे या रैशेज जैसी समस्याएं विटामिन और मिनरल की कमी के कारण हो सकती हैं। विटामिन-ए, विटामिन-ई और जिंक की कमी से त्वचा की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। विटामिन-ए की कमी से त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है, जबकि जिंक की कमी से मुंहासे और स्किन इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

बालों का झड़ना

बालों का झड़ना भी विटामिन और मिनरल की कमी का एक सामान्य लक्षण है। विटामिन-डी, बायोटिन, आयरन और जिंक की कमी से बालों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। आयरन की कमी से बालों के पोर्स कमजोर हो जाते हैं, जिससे बाल झड़ने लगते हैं। इसके अलावा, बायोटिन की कमी से भी बालों का झड़ना बढ़ सकता है।

नाखूनों का कमजोर होना

नाखूनों का टूटना, पतला होना या उन पर सफेद धब्बे दिखना विटामिन और मिनरल की कमी का संकेत हो सकता है। खासकर से कैल्शियम, आयरन और जिंक की कमी से नाखून कमजोर हो जाते हैं। आयरन की कमी से नाखूनों का आकार चम्मच की तरह हो सकता है, जिसे “स्पून नेल्स” कहा जाता है।

मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन

मांसपेशियों में दर्द, ऐंठन या कमजोरी महसूस होना विटामिन-डी, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम की कमी के कारण हो सकता है। विटामिन-डी की कमी से हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द होता है, जबकि मैग्नीशियम की कमी से मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द की समस्या हो सकती है।

मानसिक स्वास्थ्य पर असर

विटामिन और मिनरल की कमी का असर केवल शारीरिक स्वास्थ्य पर ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, खासकर से विटामिन-बी6 और बी12 की कमी से चिंता, डिप्रेशन और मूड स्विंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, मैग्नीशियम की कमी से भी स्ट्रेस और एंग्जायटी बढ़ सकती है।

भूख में कमी या अत्यधिक भूख लगना

पोषण की कमी से भूख पर भी प्रभाव पड़ता है। कुछ मामलों में, जिंक या विटामिन-बी की कमी से भूख कम हो जाती है, जबकि कुछ अन्य पोषक तत्वों की कमी से ज्यादा भूख लग सकती है। उदाहरण के लिए, मैग्नीशियम की कमी से शरीर में चीनी की तलब बढ़ सकती है, जिससे व्यक्ति को बार-बार भूख लगती है।

हड्डियों का कमजोर होना

कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। हड्डियों का दर्द, फ्रैक्चर का खतरा और जोड़ों में अकड़न पोषण की कमी के संकेत हो सकते हैं। विटामिन-डी की कमी से शरीर कैल्शियम को अब्जॉर्ब नहीं कर पाता, जिससे हड्डियों की डेंसिटी कम हो जाता है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

दिल्ली में तेजी से फैल रहा Swine Flu, H1N1 के बढ़ते मामलों के बीच जानिए कब डॉक्टर के पास जाना है जरूरी

August 11, 2026

मच्छरों से हैं परेशान? डेंगू-चिकनगुनिया से बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, घर रहेगा मच्छरमुक्त

August 10, 2026

Monsoon Health Tips: बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

August 9, 2026

Rainy Season Mood Swings: बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

August 8, 2026

AC की हवा राहत के साथ बन सकती है आफत, सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

August 7, 2026

पुराना प्रिस्क्रिप्शन देखकर दवा लेना पड़ सकता है भारी, सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

August 6, 2026
Editors Picks

‘पाकिस्तानी बॉक्सर को नरेंद्र नाम से थी नफरत’, भारतीय बॉक्सर ने PM मोदी को सुनाया वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का किस्सा

August 11, 2026

NDA मंगल मिलन बैठक में दिखा देशभक्ति का रंग, PM मोदी समेत नेताओं ने लहराया तिरंगा

August 11, 2026

छत्तीसगढ़ में चोरी की वारदात: शटर तोड़कर दुकान में घुसे नकाबपोश, नकदी लेकर हुए रफूचक्कर… CCTV में कैद हुई पूरी घटना

August 11, 2026

झीरम घाटी नक्सली हमला: NIA कोर्ट में अंतिम बहस शुरू, आज बचाव पक्ष रखेगा अपनी दलील

August 11, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

‘पाकिस्तानी बॉक्सर को नरेंद्र नाम से थी नफरत’, भारतीय बॉक्सर ने PM मोदी को सुनाया वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का किस्सा

August 11, 2026

NDA मंगल मिलन बैठक में दिखा देशभक्ति का रंग, PM मोदी समेत नेताओं ने लहराया तिरंगा

August 11, 2026

छत्तीसगढ़ में चोरी की वारदात: शटर तोड़कर दुकान में घुसे नकाबपोश, नकदी लेकर हुए रफूचक्कर… CCTV में कैद हुई पूरी घटना

August 11, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.