17.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

Bhool Bhulaiyaa 3 और सिंघम अगेन की करने आ रही है छुट्टी दो दिन बाद रिलीज होगी साउथ की ये धांसू फिल्म

Must read

दीवाली रिलीज के साथ कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3  और अजय देवगन की सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर के दिखाया है। रिलीज के दूसरे वीकेंड तक इन दोनों मूवीज का दबदबा रहा है। लेकिन अब इनको टक्कर देने के लिए साउथ सुपरस्टार सूर्या की कंगुवा मूवी आ रही जिसे 2 दिन बाद बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।

- Advertisement -
  1. भूल भुलैया 3-सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा
  2. टक्कर देने के लिए आ रही साउथ मूवी कंगुवा
  3. सूर्या और बॉबी देओल के बीच दिखेगी जबरदस्त भिड़ंत

भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन  की रिलीज को 10 दिनों से ज्यादा का समय बीत गया है। कार्तिक आर्यन और अजय देवगन स्टारर इन मूवीज ने सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक अपनी मजबूत पकड़ को बनाए रखा है। लेकिन अब हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 और एक्शन थ्रिलर सिंघम अगेन को टक्कर देने के लिए साउथ सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म कंगुवा आने वाली है।

जिसे महज 2 दिन के बाद दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा। आइए जानते हैं कि सूर्या और बॉबी देओल की ये फिल्म कैसे बॉलीवुड की इन दो मूवीज को बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ सकती है।

More articles

Latest article