23.1 C
Raipur
Monday, February 16, 2026
- Advertisement -

भारत को बड़ा झटका: फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट में नहीं मिली जगह, जानें कौन से देश हैं टॉप 10

Must read

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट में इस बार भारत को बड़ा झटका लगा है। फोर्ब्स द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में भारत का नाम टॉप 10 देशों में शामिल नहीं है, जबकि भारत की विशाल आबादी, चौथी सबसे बड़ी सेना और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद वह इस सूची से बाहर हो गया है। इस बात ने देश के भीतर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -

सबसे शक्तिशाली देशों की सूची

फोर्ब्स की इस लिस्ट में सबसे पहले अमेरिका का नाम है, जो लगातार सबसे शक्तिशाली देश के रूप में पहचाना जा रहा है। इसके बाद चीन दूसरे स्थान पर है। यह सूची देशों की आर्थिक शक्ति, सैन्य ताकत, और वैश्विक प्रभाव के आधार पर तैयार की गई है।

यहां देखें टॉप 10 देशों की लिस्ट:

  1. अमेरिका – जीडीपी: 30.34 ट्रिलियन डॉलर, जनसंख्या: 34.5 करोड़
  2. चीन – जीडीपी: 19.53 ट्रिलियन डॉलर, जनसंख्या: 141.9 करोड़
  3. रूस – जीडीपी: 2.2 ट्रिलियन डॉलर, जनसंख्या: 14.4 करोड़
  4. यूनाइटेड किंगडम (UK) – जीडीपी: 3.73 ट्रिलियन डॉलर, जनसंख्या: 6.91 करोड़
  5. जर्मनी – जीडीपी: 4.92 ट्रिलियन डॉलर, जनसंख्या: 8.45 करोड़
  6. दक्षिण कोरिया – जीडीपी: 1.95 ट्रिलियन डॉलर, जनसंख्या: 5.17 करोड़
  7. फ्रांस – जीडीपी: 3.28 ट्रिलियन डॉलर, जनसंख्या: 6.65 करोड़
  8. जापान – जीडीपी: 4.39 ट्रिलियन डॉलर, जनसंख्या: 12.37 करोड़
  9. सऊदी अरब – जीडीपी: 1.14 ट्रिलियन डॉलर, जनसंख्या: 3.39 करोड़
  10. इजरायल – जीडीपी: 550.91 बिलियन डॉलर, जनसंख्या: 93.8 लाख

More articles

Latest article