Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मिडिल ईस्ट में फिर भड़क सकता है युद्ध! सख्त हुए ट्रंप, कहा ‘ईरान ने अभी तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई’

May 4, 2026

IND vs PAK: क्रिकेट के मैदान पर फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, जानिए कब होगा महामुकाबला

May 4, 2026

लंबित मामलों के निपटारे का मौका—दिल्ली में National Lok Adalat इस तारीख को, 7 जगहों पर लगेगी अदालत

May 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, May 5
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

10 साल पुराने आधार कार्ड धारकों के लिए सरकार का बड़ा फैसला! जानें दस्तावेज अपडेट को लेकर क्या है नियम और सेवाएं

The Janta NewsBy The Janta NewsJanuary 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 33
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

अगर आपने 10 साल पहले आधार कार्ड बनवाया था, तो आपके लिए ये खबर बेहद ही महत्वपूर्ण है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नए निर्देशों के अनुसार, आधार कार्ड धारकों को पहचान और निवास प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेजों को कम से कम एक बार अपडेट कराना अनिवार्य होगा। यह कदम सेंट्रल आइडेंटी डेटा रिपॉजिटरी (CIDR) में दर्ज जानकारी की सटीकता बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आधार कार्ड बनवाने के 10 साल पूरे होने पर संबंधित दस्तावेजों का अपडेट कराने से डेटा की निरंतर सटीकता सुनिश्चित होगी। समय के साथ, पते और अन्य जानकारी में बदलाव होने की संभावना रहती है। खासकर, किरायेदारों या नौकरी के कारण राज्य बदलने वाले लोगों के पुराने पते अमान्य हो सकते हैं।

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार (एनरोलमेंट और अपडेट) रेगुलेशंस में बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत, जिन आधार धारकों ने पिछले 10 वर्षों में अपनी जानकारी अपडेट नहीं कराई है, उन्हें जल्द से जल्द अपने पहचान और निवास प्रमाणपत्र दस्तावेजों को अपडेट करना होगा। UIDAI ने इसके लिए एक नया ‘अपडेट डॉक्यूमेंट’ फीचर पेश किया है।

UIDAI का ‘अपडेट डॉक्यूमेंट’ फीचर आधार धारकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अपनी जानकारी अपडेट करने की सुविधा देता है। आधार धारक My Aadhaar पोर्टल (https://myaadhaar.uidai.gov.in/) या My Aadhaar ऐप के जरिए ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा, आधार नामांकन केंद्रों पर जाकर भी दस्तावेज अपडेट कराना संभव है।

आधार अपडेट कराने के लिए कार्ड धारक को मामूली शुल्क का भुगतान करना होगा। यह शुल्क उस प्रकार के अपडेट पर निर्भर करेगा, जिसे धारक कराना चाहते हैं। आधार कार्ड धारक नाम, फोटो और निवास प्रमाण जैसे दस्तावेजों को अपडेट करा सकते हैं। UIDAI ने अब तक 134 करोड़ आधार नंबर जारी किए हैं। हालांकि, कितने लोगों को अपनी जानकारी अपडेट कराने की जरूरत होगी, इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट डेटा नहीं है। आधार में अपडेट नहीं कराने पर सर्विस डिलीवरी में रुकावट आ सकती है, इसलिए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत—सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,450 के पार

April 21, 2026

‘परिसीमन के नाम पर महिला आरक्षण में देरी क्यों?’ जयराम रमेश ने सोनिया-राहुल के पत्र का किया जिक्र

April 21, 2026

डिजिटल अरेस्ट मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- शिक्षित लोग भी बन रहे शिकार

April 20, 2026

Android यूजर्स सावधान! ये खतरनाक मैलवेयर आपके फोन पर कर सकता है पूरा कंट्रोल

April 1, 2026

Election Schedule Row: प्रियंका गांधी ने चुनाव कार्यक्रम पर उठाए सवाल, बोलीं- क्या BJP की सुविधा देखकर तय हुई मतदान की तारीख?

March 16, 2026

Fans Celebration: भारत की ऐतिहासिक जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे फैंस; हर ओर दिखा जीत का उत्साह

March 9, 2026
Editors Picks

मिडिल ईस्ट में फिर भड़क सकता है युद्ध! सख्त हुए ट्रंप, कहा ‘ईरान ने अभी तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई’

May 4, 2026

IND vs PAK: क्रिकेट के मैदान पर फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, जानिए कब होगा महामुकाबला

May 4, 2026

लंबित मामलों के निपटारे का मौका—दिल्ली में National Lok Adalat इस तारीख को, 7 जगहों पर लगेगी अदालत

May 4, 2026

IPL 2026: बोर्ड टॉपर्स के लिए बड़ा तोहफा… 10 मई को रायपुर में लाइव देखेंगे RCB vs MI मुकाबला

May 4, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

मिडिल ईस्ट में फिर भड़क सकता है युद्ध! सख्त हुए ट्रंप, कहा ‘ईरान ने अभी तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई’

May 4, 2026

IND vs PAK: क्रिकेट के मैदान पर फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, जानिए कब होगा महामुकाबला

May 4, 2026

लंबित मामलों के निपटारे का मौका—दिल्ली में National Lok Adalat इस तारीख को, 7 जगहों पर लगेगी अदालत

May 4, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.