18.1 C
Raipur
Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

Bigg Boss 18 पिंजरे में बंद हुए घर के सभी लड़के, Time God बनने की जलन में लड़कियां भूली इंसानियत

Must read

बिग बॉस का 18वां सीजन अब बहुत मजेदार होता जा रहा है। दर्शकों की दिलचस्पी अब शो में और बढ़ने वाली है। घर में कंटेस्टेंट एक दूसरे से आगे निकलने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में मेकर्स ऑडियंस को सीजन का सबसे भयंकर टास्क दिखाने वाले हैं। आप में से कई लोगों ने अंदाजा लगा ही लिया होगा। अब घरवालों के बीच टाइम गॉड बनने की रेस में जो टास्क होने वाला है उसकी बलि घर में मौजूद सभी लड़के चढ़ने वाले हैं।

- Advertisement -

बिग बॉस 18 के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, बिग बॉस घर के सभी मेल कंटेस्टेंट को मायावी शक्ति दे रहे हैं। ये शक्ति उन्हें घर में टाइम गॉड बनाने का दावेदार बनाने में मदद करेगी। इसके तहत घर के सभी लड़कों को जेल में बंद किया जाता है। वहीं लड़कियों को यह मौका दिया जाएगा कि वह लड़कों को उस पिंजरे से बाहर आने के लिए मजबूर कर दें। इस दौरान वे सब लड़कों को बाहर लाने के लिए अपनी तरकीब अपनाती हैं।

प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि कशिश कपूर लाल मिर्च पाउडर को अविनाश के शरीर पर लगाती हैं। वहीं ईशा सिंह भी वैक्सिंग स्ट्रिप्स के साथ तैयार करणवीर की बॉडी पर वैक्स कर रही हैं। इसे देख कशिश भी अविनाश की वैक्सिंग करती हैं। चाहत भी विवियन को टाइम गॉड बनने की रेस से हटाने के लिए उनकी सबसे अजीज चीज को फेंकने की धमकी देती हैं।

इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की बात करें तो पिछले एपिसोड में बिग बॉस ने बताया था कि इस बार घर से बेघर होने के लिए चाहत पांडे, करण वीर मेहरा, दिग्विजय राठी, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, कशिश कपूर और एलिस कौशिक को नॉमिनेट किया जाता है। लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में करण वीर मेहरा 2 नंबर पर हैं, 3 नंबर पर हैं दिग्विजय राठी। आने वाले समय में घरवालों के बीच घमासान युद्ध देखने को मिलने वाला है।

More articles

Latest article