Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

इंसानियत शर्मसार! नेपाल में बाढ़ से बहकर आए शव से सोने की बालियां चुराईं, बाल पकड़कर खींचा; VIDEO वायरल

August 28, 2026

Nepal Flood News: नेपाल की बाढ़ में 300 भारतीय लापता, तमिलनाडु और बंगाल के सबसे ज्यादा लोग शामिल

August 28, 2026

प्रेमी को बुलाने का अनोखा तरीका! मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग युवती, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

August 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, August 28
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Sports
Sports

Bihar Cricket Team Record: बिहार क्रिकेट टीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड… वनडे इतिहास में ऐसा दृश्य कभी नहीं देखा गया

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 24, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 739
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Bihar Cricket Team Record: बिहार की क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट में जो काम बुधवार को किया, वो इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला था। इस वक्त विजय हजारे ट्रॉफी खेली जा रही है, वैसे तो ये डोमेस्टिक टूर्नामेंट है, लेकिन बिहार की टीम ने जो कारनामा किया है, वो वर्ल्ड रिकॉर्ड है। पहले तो वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ अंदाज में शतक पूरा किया, इसके बाद बिहार के कप्तान साकिबुल गनी ने रिकॉर्ड सैकड़ा ठोक दिया। इससे टीम ने नया इतिहास विश्व क्रिकेट में लिख दिया है।

बिहार ने 50 ओवर में ही बना दिए रिकॉर्ड 574 रन

विजय हजारे ट्रॉफी 50 ओवर का मैच होता है। इसलिए इसे वनडे में काउंट किया जाता है। ये इंटरनेशनल मैच नहीं होता, लेकिन इसे लिस्ट ए क्रिकेट में माना जाता है। इसी टूर्नामेंट में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए बिहार की टीम ने 50 ओवर में केवल छह विकेट के नुकसान पर 574 रन ठोक दिए। इससे पहले 50 ओवर के क्रिकेट में कभी भी एक पारी में इतना बड़ा स्कोर नहीं बना था। इंटरनेशनल मैच तो छोड़ दीजिए, डोमेस्टिक में भी कोई भी टीम इतना बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हो पाई थी।

तमिलनाडु का रिकॉर्ड टूटा, दोनों बार अरुणाचल प्रदेश की टीम सामने

अब बिहार की ओर से बनाया गया 574 रनों का स्कोर लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर हो गया है। बिहार की टीम ने तमिलनाडु का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। तमिलनाडु ने साल 2022 में दो विकेट के नुकसान पर 502 रन बनाए थे, लेकिन अब ये पुरानी बात हो गई है। मजे की बात ये है कि दोनों बार जब 500 से ज्यादा का स्कोर बना तो सामने अरुणाचल प्रदेश की टीम थी।

वैभव और साकिबुल के अलावा आयुष ने भी ठोका शतक

बिहार की टीम ने जो इतना बड़ा स्कोर बनाकर इतिहास रचा है, उसमें सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और कप्तान साकिबुल गनी का बड़ा योगदान रहा। वैभव सूर्यवंशी ने केवल 84 बॉल पर 190 रनों की विस्फोटक पारी खेली, वहीं साकिबुल गनी ने 40 बॉल पर ही नाबाद 128 रन ठोक दिए। बीच में आयुष ने भी 56 बॉल पर 116 रनों की जबरदस्त पारी खेलने में कामयाबी हासिल की। अब ये तो करीब करीब पक्का है कि अगर कोई चमत्कार नहीं हुआ तो अरुणाचल प्रदेश की टीम इस मैच को हार जाएगी, लेकिन हार कितनी बड़ी होगी, इस पर जरूर सभी की नजर रहने वाली है।

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी को U19 टीम में क्यों नहीं मिली जगह? BCCI के इस नियम ने रोका रास्ता

August 28, 2026

IND vs SRI 2nd Test: सारांश जैन ने रचा इतिहास, 94 साल के टेस्ट इतिहास के खास क्लब में बनाई जगह

August 27, 2026

ETPL 2026 का आज से आगाज, 6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

August 26, 2026

WTC Points Table में बड़ा उलटफेर तय! टीम इंडिया की जीत से बदल जाएगा पूरा समीकरण

August 25, 2026

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ऋषभ पंत का कमाल, एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ रचा नया रिकॉर्ड

August 24, 2026

IND vs SL: दूसरे टेस्ट में गरमाया माहौल! आउट होते ही यशस्वी जायसवाल का फूटा गुस्सा, श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़े

August 23, 2026
Editors Picks

इंसानियत शर्मसार! नेपाल में बाढ़ से बहकर आए शव से सोने की बालियां चुराईं, बाल पकड़कर खींचा; VIDEO वायरल

August 28, 2026

Nepal Flood News: नेपाल की बाढ़ में 300 भारतीय लापता, तमिलनाडु और बंगाल के सबसे ज्यादा लोग शामिल

August 28, 2026

प्रेमी को बुलाने का अनोखा तरीका! मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग युवती, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

August 28, 2026

वैभव सूर्यवंशी को U19 टीम में क्यों नहीं मिली जगह? BCCI के इस नियम ने रोका रास्ता

August 28, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

इंसानियत शर्मसार! नेपाल में बाढ़ से बहकर आए शव से सोने की बालियां चुराईं, बाल पकड़कर खींचा; VIDEO वायरल

August 28, 2026

Nepal Flood News: नेपाल की बाढ़ में 300 भारतीय लापता, तमिलनाडु और बंगाल के सबसे ज्यादा लोग शामिल

August 28, 2026

प्रेमी को बुलाने का अनोखा तरीका! मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग युवती, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

August 28, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.