Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी; रिटायर्ड जस्टिस रंजना देसाई करेंगी अध्यक्षता

July 21, 2026

CG Electricity Rate Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अगस्त से बढ़ जाएगा बिजली बिल, लागू होंगे नए टैरिफ

July 21, 2026

Social Media Addiction: 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया की रोक! सरकार ला रही नया नियम, जानें पूरा प्लान

July 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, July 21
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

बिहार के नवादा में दबंगों का तांडव, दलित बस्ती में घुसकर 50 राउंड फायरिंग की और फूंक डाले 80 घर, पुलिस फोर्स तैनात

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 19, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
बिहार के नवादा में बुधवार की शाम दबंगों ने दलित बस्ती  में जमकर तांडव मचाया। करीब 100 दबंग  गांव में घुस गए और ताबड़तोड 50 राउंड फायरिंग कर लोगों में पहले दहशत फैलाया, उसके बाद दलितों के 80 घर फूंक डाले। फिलहाल पुलिस ने मुख्यारोपी सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। पूरा मामला नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ननौरा के पास स्थित कृष्णा नगर दलित बस्ती की है।

मामले में बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के मंत्री जनक राम ने कहा- नवादा की घटना की जानकारी हमें मिली है। जिसमें अनुसूचित जाति के लोगों के घरों को दबंगों ने आग के हवाले कर दिया। यह दुखद घटना है। दबंग कोई भी हों उनके खिलाफ सरकार एक्शन जरूर लेगी। इस एनडीए की सरकार ने सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में कमजोर वर्ग दलित और महादलित परिवार के लोग सुरक्षित हैं, जो इन पर दबंगई दिखाएगा, सरकार उन्हें बख्शेगी नहीं।

जानकारी के मुताबिक यहां दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिस जमीन पर दलित बसे थे उसे भू माफिया जबरन बेचना चाह रहे थे और उसी को लेकर कई सालों से विवाद चल आ रहा है। इसे लेकर बुधवार की शाम दबंगों ने दलित परिवारों के साथ मारपीट की थी और फिर हवाई फायरिंग के बाद उनके घरों को आग के हवाले कर दिया।

SHOCKING VISUALS 🚨

This is absolutely heartbreaking 💔

An entire village of Dalits was set on fire in NDA ruled Bihar’s Nawada

This is beyond inhuman, this is monstrous. This is JUNGLERAJ 👏💔 pic.twitter.com/7tubMugW47

— Ankit Mayank (@mr_mayank) September 18, 2024

बताया जा रहा है कि गांव में जमीन के एक हिस्से पर फिलहाल दलित परिवारों का कब्जा है। इस जमीन पर कब्जे को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है। मामले की सुनवाई वरिष्ठ अधिकारियों के पास चल रही है। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि बुधवार की शाम अचानक दबंगों ने हमला कर दिया। मारपीट के साथ उनके घरों में आग लगा दी। आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड को भेजा गया।

In a shocking incident that has come to light from #Bihar’s #Nawada where miscreants set fire to a #Dalit settlement and reportedly burnt down over 80 houses. Ten persons, including the main accused, have been arrested till now in connection with the incident.

A land dispute had… pic.twitter.com/e2IS9QK6wZ

— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) September 19, 2024

ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को करीब 100 की संख्या में दबंग अचानक दलित बस्ती में आ पहुंचे। बस्ती में घुसते ही दबंगों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के कारण मौके पर दहशत का माहौल हो गया। दबंगों ने करीब 50 राउंड फायरिंग की। इस दौरान ग्रामीण अपने को बचाने के लिए इधर-उधर छिप गए। इसके बाद दबंगों ने करीब 80 घऱों में आग लगा दी। इससे लोगों को अपने सामान निकालने का भी मौका नहीं मिला और सामान सहित एक-एक घर पूरा जलकर खाक हो गया।

नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने बताया- पुलिस को सूचना मिली कि बुधवार शाम को यह घटना घटी है। 40 से 50 घरों में आग लगी है। अभी तक पुलिस ने जो सूचना एकत्र की है उसके अनुसार 21 घरों को नुकसान पहुंचा है। अभी तक इसमें किसी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि हवाई फायरिंग भी की गई है। इसमें अभी तक खोखा हमें नहीं मिला है लेकिन पुलिस जांच कर रही है। जो मुख्य अभियुक्त बताया जा रहा है, उसे मिलाकर कुल दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

एसपी ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच में जमीन को लेकर के विवाद चल रहा था। एक पक्ष यहां बसा हुआ है, जबकि दूसरा पक्ष काफी वक्त से दावा कर रहा था। उन्हीं के द्वारा यह घटना की गई है। उनका यह भी कहना था कि अगले दो-तीन दिनों तक फोर्स यहां पर कैंप करेगी। उसके बाद भी अगर हालत स्थिर नहीं होते हैं तो फोर्स आगे भी कैंप करेगी। हमारी अपील है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें और अगर कोई सूचना देना चाहते हैं तो वह सूचना दे सकते हैं।

महा जंगलराज! महा दानवराज! महा राक्षसराज!

नवादा में दलितों के 100 से अधिक घरों में लगायी आग।

नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के राज में बिहार में आग ही आग।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेफिक्र, NDA के सहयोगी दल बेख़बर! गरीब जले, मरे-इन्हें क्या? दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा।…

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 18, 2024

नवादा की घटना पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का बयान आया है। तेजस्वी ने इस घटना की तुलना महा जंगलराज, महा दानवराज, महा राक्षसराज से की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “महा जंगलराज महा दानवराज महा राक्षसराज। नवादा में दलितों के 100 से अधिक घरों में लगाई आग। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के राज में बिहार में आग ही आग। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेफिक्र,  के सहयोगी दल बेखबर। गरीब जले, मरे-इन्हें क्या? दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा।

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

बड़ी खबर : रेत तस्करी के विवाद में खौफनाक वारदात… भाजपा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष को फॉर्च्यूनर कार समेत जिंदा जलाया, मौके पर ही मौत

June 17, 2026

Delhi Fire Breaking: दिल्ली के बहुमंजिला होटल में भीषण आग, 21 की मौत, कई विदेशी पर्यटक भी शामिल

June 3, 2026

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत! प्रदेश में लागू हो सकता है Work From Home सिस्टम

May 15, 2026

NEET UG 2026 cancelled : नीट की परीक्षा रद्द होने के बाद क्या होगा? दोबारा फॉर्म भरना पड़ेगा या नहीं, यहां जानें हर अपडेट

May 12, 2026

Suvendu Adhikari Oath Ceremony : शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, मंत्रिमंडल में 5 बड़े चेहरों को मिली जगह

May 9, 2026

Suvendu Adhikari Bengal New CM : अमित शाह की मौजूदगी में BJP विधायक दल की बैठक, शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए CM

May 8, 2026
Editors Picks

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी; रिटायर्ड जस्टिस रंजना देसाई करेंगी अध्यक्षता

July 21, 2026

CG Electricity Rate Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अगस्त से बढ़ जाएगा बिजली बिल, लागू होंगे नए टैरिफ

July 21, 2026

Social Media Addiction: 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया की रोक! सरकार ला रही नया नियम, जानें पूरा प्लान

July 21, 2026

CG Train Alert: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी रेल यात्रियों की परेशानी, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित; रेलवे ने जारी किया अपडेट

July 21, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी; रिटायर्ड जस्टिस रंजना देसाई करेंगी अध्यक्षता

July 21, 2026

CG Electricity Rate Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अगस्त से बढ़ जाएगा बिजली बिल, लागू होंगे नए टैरिफ

July 21, 2026

Social Media Addiction: 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया की रोक! सरकार ला रही नया नियम, जानें पूरा प्लान

July 21, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.