21.1 C
Raipur
Wednesday, February 4, 2026
- Advertisement -

स्कूल में बर्थ डे सेलिब्रेट, छात्राओं की बीयर पीते फोटो वायरल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Must read

बिलासपुर। मस्तुरी क्षेत्र के भटचौरा के शासकीय स्कूल के क्लास रूम में बर्थडे मनाते छात्राओं की बीयर पार्टी का फोटो वायरल हुआ है। इस घटना के सामने आने पर प्रभारी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जांच कर रहे हैं।बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र के भटचौरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में स्कूल की छात्राओं ने क्लास रूम में ही बीयर पार्टी की, जिसका फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बीते दिनों 12वीं क्लास की एक छात्रा का बर्थडे था, बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए छात्राओं ने क्लास रूम में ही बीयर पार्टी करने की प्लानिंग की और क्लास रूम में ही बीयर व चखना के साथ टेबल सजाया, फिर छात्राओं ने जमकर बीयर पार्टी की। छात्राओं ने पार्टी के दौरान बीयर के बॉटल और पैग के साथ फोटो और रील बनाई, जो अब सोशल मीडिया में वायरल भी हो रही है।

More articles

Latest article