National Herald : नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में कोरबा में कांग्रेस कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। कोरबा में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे भाजपाइयों ने पुलिस वेरिकोटिंग को तोड़ दिया और कांग्रेस कार्यालय तक पहुंच गए। यहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं का पुतला दहन किया। कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता और पार्षद नरेंद्र देवांगन समेत अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संगठन पर भ्रष्टाचार को लेकर जमकर निशाना साधा।
वही नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि मां बेटा और बेटी दामाद को जेल में रहना चाहिए जो आज बेल में घूम रही है। जो निष्पक्ष कांग्रेसियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है उसका विरोध कर रहे हैं इसके विरोध में आज पुतला दहन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया।
बिलासपुर में भी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस भवन के सामने घेराव प्रदर्शन किया गया । इस मौके पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर में जिला कांग्रेस भवन के सामने प्रदर्शन किया तो वहीं पुलिस द्वारा पूर्व से ही घेराव को देखते हुए यहां बेरीकेटिंग कर दी गई थी जिसके मद्देनजर कार्यकर्ता बेरीकेटिंग को तोड़कर आगे नहीं आ पाए हालांकि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जरूर दहन किया और इस पूरे मामले में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर आक्रोश जाहिर किया।
कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुँची भाजपाई









