जॉब डेस्क, नई दिल्ली : बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 04 सितंबर से शुरू कर दी गई है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है, जो स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। इस भर्ती के जरिये कुल 1100 योग्य उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा के जरिये चयन किया जाएगा। इसके साथ ही फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को 24 सितंबर तक का समय दिया जाएगा।
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट! छत्तीसगढ़ में 158 मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जरूरी पात्रता मानदंड
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव भी होना चाहिए।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के जरिये कुल 1100 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें वेल्थ एग्जीक्यूटिव के लिए 1000 पद और क्रेडिट एनालिस्ट के लिए कुल 100 पद आरक्षित है।
रजिस्ट्रेशन फीस
जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी: 850 रुपये
एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला: 175 रुपये
कितनी मिलेगी सैलरी
स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों का प्रतिमाह वेतनमान उनके पद के आधार पर दिया जाएगा, जो इस प्रकार है।
JMG/S – I: 48,480 रुपये से लेकर 67,160
MMG/S – II: 64,820 रुपये से लेकर 93,960




