Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

महादेव सट्टा ऐप केस में CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, बोले- सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में कई और लोग फंस सकते हैं

November 4, 2026

बिलासपुर में श्मशान घाट पर तंत्र-मंत्र के शक में बवाल, जलती चिता के पास मिले व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई; 3 लोगों पर FIR

November 4, 2026

महादेव सट्टा ऐप केस: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर की विशेष CBI कोर्ट में पेश, सुरक्षा सख्त

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, November 5
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Business
Business

Budget 2025: स्टार्टअप और इन्फ्रा में निवेश से बढ़ेगा रोजगार, क्या बजट में होगा इंतजाम

The Janta NewsBy The Janta NewsJanuary 24, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 440
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट में सरकार का रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर अधिक जोर रह सकता है। उद्योग जगत के जानकारों का कहना है कि सरकार को रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय बजट में बुनियादी ढांचे, हॉस्पिटैलिटी, स्टार्टअप इकोसिस्टम, एडटेक और MSME क्षेत्र में निवेश और प्रोत्साहन देना चाहिए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को लोकसभा में आम बजट 2025 पेश करेंगी।

आगामी बजट से अपेक्षाओं पर नूरमहल ग्रुप के सीएमडी मनबीर चौधरी ने कहा, ‘भारत में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर रोजगार पैदा में अहम भूमिका निभाता है और अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान देता है। ऐसे में केंद्रीय बजट 2025 उद्योग को बढ़ाने और 2047 तक विकसित भारत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।’ चौधरी ने कहा कि सबसे बड़ी मांग आतिथ्य क्षेत्र को उद्योग का दर्जा देना है, क्योंकि इस मान्यता से वित्त तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास के लिए विशेष आवंटन किया जाना चाहिए, जिससे टियर-2 और टियर-3 शहरों में क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। वहीं, टी9एल क्यूब के संस्थापक गौरव गग्गर ने कहा कि फिलहाल इस क्षेत्र की सबसे बड़ी चिंता स्टार्टअप है। हालांकि एंजल टैक्स हटाना निवेश प्रवाह को आसान बनाने की दिशा में क्रांतिकारी कदमों में से एक था, लेकिन इस साल इस तरह की और पहल की उम्मीद है।

उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को विदेशी निवेश से जुड़े नियमों को सरल बनाने और ऋण तक पहुंच में सुधार करने पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बजट में निरंतर नवाचार के लिए अनुसंधान और विकास में निवेश को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए। एंजल निवेशक एवं कॉम्सक्रेडिबल के फाउंडर अमन ढल्ल का कहना है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट में ‘स्टार्टअप इंडिया’ को बढ़ावा देना चाहिए। इसके लिए प्रक्रियाओं को आसान बनाकर टैक्स में फायदा देने की भी जरूरत है।

ढल्ल ने कहा, ‘उम्मीद है कि केन्द्रीय बजट 2025-26 में सेक्शन 80-एआईएसी के तहत कर में छूट के प्रावधान में सुधार लाए जाएंगे, क्योंकि इनसे केवल 1 फीसदी मान्यता प्राप्त स्टार्टअप को ही फायदा मिल रहा है। हालांकि 1.6 लाख स्टार्टअप को मान्यता मिली हुई है। इसके बावजूद उन स्टार्टअप की संख्या बेहद कम है, जो इस छूट से लाभान्वित हो रहे हैं। ऐसे में ‘स्टार्ट-अप इंडिया’ का लेबल सिर्फ एक लेबल बन कर ही रह गया है। जिससे उन्हें कुछ खास फायदे नहीं मिल रहे हैं।’

शिक्षा नीति विशेषज्ञ और सिल्वरलाइन प्रेस्टीज स्कूल के उपाध्यक्ष नमन जैन ने सुझाव दिया कि सरकार को डेटा विज्ञान, नवीकरणीय ऊर्जा और एआई जैसे उभरते क्षेत्रों में कौशल की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में निवेश में वृद्धि सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश कुशल कर्मचारियों की कमी के कारण बेरोजगारी की समस्या का सामना कर रहा है।

वर्टेक्स ग्लोबल सर्विसेज के संस्थापक और सीईओ तथा भारत-अफ्रीका व्यापार परिषद के व्यापार आयुक्त गगन अरोड़ा ने कहा कि मैंकिजे द्वारा हाल ही में किए गए अध्ययन से संकेत मिलता है कि भारत को अपने महत्वाकांक्षी जीडीपी विकास लक्ष्य सात से आठ प्रतिशत वार्षिक को प्राप्त करने के लिए अपने रोजगार के आंकड़ों में सुधार करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के देश के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार को रोजगार सृजन और कौशल विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Bank Holiday Alert: कल 20 अक्टूबर को बैंक बंद या खुले? घर से निकलने से पहले जान लें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

October 19, 2026

VDA Hike Workers Salary Hikes: मजदूरों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने बढ़ाई न्यूनतम मजदूरी, कंस्ट्रक्शन से माइनिंग तक जानें नई दरें

October 6, 2026

Train Late Refund: ट्रेन लेट हुई तो रेलवे पर लगा 35,000 का जुर्माना! जानिए यात्रियों के अधिकार और रिफंड पाने का तरीका

September 22, 2026

Rule Change From 1 August: आज से लागू हुए नए नियम! LPG, ईंधन, तत्काल टिकट और ITR समेत इन 10 चीजों में बड़ा बदलाव

August 1, 2026

1st August Rule Change : 1 अगस्त से बदल जाएंगे कई बड़े नियम! तत्काल टिकट, CKYC समेत इन बदलावों का आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर 

July 31, 2026

Price Change 1st August: 1 अगस्त से महंगाई का बड़ा झटका! चाय, साबुन, हेयर ऑयल से लेकर टीवी-फ्रिज और कार तक बढ़ सकते हैं दाम

July 30, 2026
Editors Picks

महादेव सट्टा ऐप केस में CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, बोले- सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में कई और लोग फंस सकते हैं

November 4, 2026

बिलासपुर में श्मशान घाट पर तंत्र-मंत्र के शक में बवाल, जलती चिता के पास मिले व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई; 3 लोगों पर FIR

November 4, 2026

महादेव सट्टा ऐप केस: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर की विशेष CBI कोर्ट में पेश, सुरक्षा सख्त

November 4, 2026

राज्योत्सव के मंच से अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला, SIR को लेकर दी खुली चुनौती

November 4, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

महादेव सट्टा ऐप केस में CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, बोले- सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में कई और लोग फंस सकते हैं

November 4, 2026

बिलासपुर में श्मशान घाट पर तंत्र-मंत्र के शक में बवाल, जलती चिता के पास मिले व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई; 3 लोगों पर FIR

November 4, 2026

महादेव सट्टा ऐप केस: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर की विशेष CBI कोर्ट में पेश, सुरक्षा सख्त

November 4, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.