Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Nepal Flood Updates: नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही, मौतों का आंकड़ा 1,127 के पार; 4,858 लोग अब भी लापता

September 2, 2026

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! जो रूट और शुभमन गिल को झटका, बाबर आजम को भी भारी नुकसान

September 2, 2026

Disha Salian death Case: सुशांत राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान केस में बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने CBI जांच को दी मंजूरी

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, September 2
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Health & Fitness
Health & Fitness

Causes Of Premature Ageing: 8 घंटे से ज्यादा बैठना स्मोकिंग जितना खतरनाक! ये 8 आदतें तेजी से बना रही हैं बूढ़ा

The Janta NewsBy The Janta NewsMarch 31, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 500 1024x512 1
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Causes Of Premature Ageing: आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना ट्रेंड बन गया है. लोग शराब छोड़ रहे हैं, जंक फूड से दूरी बना रहे हैं और फिट रहने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद एक सच्चाई ऐसी है जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, वह है कि हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतें धीरे-धीरे उम्र बढ़ाने का काम कर रही होती हैं. एजिंग सिर्फ झुर्रियों या सफेद बालों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर के अंदर, सेल्स के स्तर पर भी होती है. चलिए इनके बारे में बताते हैं.

लंबे समय तक बैठे रहना

सबसे पहली आदत है लंबे समय तक बैठे रहना. 13 स्टडीज पर आधारित यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक मेटा-एनालिसिस, जिसमें 10 लाख से ज्यादा लोग शामिल थे, यह दिखाता है कि जो लोग रोज 8 घंटे से ज्यादा बैठते हैं और एक्सरसाइज नहीं करते, उनमें मृत्यु का खतरा मोटापे या स्मोकिंग जितना हो सकता है. हालांकि, रोज 60-75 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी इस खतरे को कम कर सकती है। लंबे समय तक बैठे रहने से मेटाबॉलिज्म धीमा होता है और शरीर के डीएनए के टेलोमीयर तेजी से छोटे होते हैं, जो एजिंग को बढ़ाते हैं.

नींद की कमी

दूसरी बड़ी वजह है नींद की कमी. अगर आप सोचते हैं कि 5 घंटे की नींद काफी है, तो यह शरीर के साथ समझौता है. नेशनल हार्ट लंग्स एंड ब्लड इंस्टिट्यूट के अनुसार, उम्र के हिसाब से नींद की जरूरत अलग-अलग होती है और इसकी अनदेखी लंबे समय में स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ा सकती है.  नींद के दौरान शरीर खुद को रिपेयर करता है, हार्मोन बैलेंस करता है और एनर्जी को रिस्टोर करता है.  लगातार नींद पूरी न होने से स्किन, इम्यूनिटी और याददाश्त पर असर पड़ता है.

तनाव में रहने की आदत

तीसरी आदत है लगातार तनाव में रहना, जब तनाव लंबे समय तक बना रहता है, तो शरीर में कोर्टिसोल बढ़ता है, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाता है और झुर्रियों को जल्दी लाता है। इसके अलावा यह दिल, डाइजेशन और मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डालता है.

स्क्रीन टाइम और कम पानी पीने की समस्या

चौथी समस्या है जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम. मोबाइल और लैपटॉप का अधिक इस्तेमाल नींद के चक्र को बिगाड़ता है और ब्लू लाइट के कारण स्किन पर भी असर डाल सकता है. देर रात तक स्क्रीन देखने की आदत एजिंग को तेज कर सकती है. पांचवीं आदत है पानी कम पीना. डिहाइड्रेशन से त्वचा बेजान दिखती है और शरीर के कई जरूरी फंक्शन धीमे पड़ जाते हैं. पानी शरीर को डिटॉक्स करने और सही तरीके से काम करने में मदद करता है.

ये भी आदतें शामिल

छठी आदत है ज्यादा चीनी और प्रोसेस्ड फूड का सेवन. ज्यादा शुगर शरीर में ग्लाइकेशन प्रक्रिया को बढ़ाती है, जिससे त्वचा की इलास्टिसिटी कम हो जाती है और झुर्रियां जल्दी आती हैं. सातवीं आदत है स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को नजरअंदाज करना. उम्र के साथ मसल्स कम होते हैं और अगर एक्सरसाइज न की जाए तो यह प्रक्रिया तेज हो जाती है, जिससे शरीर कमजोर और सुस्त हो सकता है. आठवीं और अहम आदत है सोशल कनेक्शन को नजरअंदाज करना. रिसर्च में पाया गया है कि अकेलापन और सामाजिक दूरी समय से पहले मौत के खतरे को बढ़ा सकते हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

वीकेंड की ये आदतें बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा! रिलैक्स के नाम पर सेहत से न करें खिलवाड़; डॉक्टर ने किया अलर्ट

September 2, 2026

धूप में निकलते ही लाल पड़ जाती है त्वचा? टैनिंग नहीं, हो सकता है PMLE का संकेत

September 1, 2026

घर के इस छोटे से कीड़े को न करें नजरअंदाज! FSSAI के मुताबिक इन 4 वजहों से फैल सकती हैं बीमारियां

August 31, 2026

Swine Flu के बाद नहीं जा रही खांसी और थकान? इन लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

August 30, 2026

H1N1 Virus Alert: स्वाइन फ्लू में किन लोगों को ICU तक पहुंचने का खतरा? डॉक्टर ने बताए 5 बड़े कारण

August 29, 2026

H1N1 Swine Flu Prevention: फेस्टिव सीजन में H1N1 से कैसे रहें सुरक्षित? डॉक्टर ने बताए बचाव के 4 जरूरी तरीके

August 28, 2026
Editors Picks

Nepal Flood Updates: नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही, मौतों का आंकड़ा 1,127 के पार; 4,858 लोग अब भी लापता

September 2, 2026

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! जो रूट और शुभमन गिल को झटका, बाबर आजम को भी भारी नुकसान

September 2, 2026

Disha Salian death Case: सुशांत राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान केस में बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने CBI जांच को दी मंजूरी

September 2, 2026

छत्तीसगढ़ HC का बड़ा फैसला: पति-पत्नी को एक-दूसरे की संपत्ति के हलफनामे पर जिरह का पूरा अधिकार

September 2, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Nepal Flood Updates: नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही, मौतों का आंकड़ा 1,127 के पार; 4,858 लोग अब भी लापता

September 2, 2026

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! जो रूट और शुभमन गिल को झटका, बाबर आजम को भी भारी नुकसान

September 2, 2026

Disha Salian death Case: सुशांत राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान केस में बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने CBI जांच को दी मंजूरी

September 2, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.