Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Aaj Ka Rashifal 18 July: 4 राशियों पर मेहरबान रहेगा भाग्य, हर काम में मिलेगी सफलता और धन लाभ के योग; जानें सभी 12 राशियों का हाल

July 18, 2026

ट्रंप की हत्या पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित, इराकी संगठन की धमकी से दुनिया में हलचल

July 17, 2026

Rohit Sharma-Virat Kohli: लॉर्ड्स वनडे में रोहित-विराट रचेंगे इतिहास, भारत की सबसे लंबी ODI ओपनिंग/बैटिंग जोड़ी बनने का मौका

July 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, July 18
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » India
India

Census 2027: 1 अप्रैल से शुरू होगी जनगणना की प्रक्रिया… आपको क्या करना होगा? क्या होगा खास? जानें सबकुछ

The Janta NewsBy The Janta NewsMarch 31, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
जनगणना
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Census 2027: जनगणना का काम 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगा. रजिस्ट्रार जनरल और सेंसस कमिश्नर मृत्युंजय कुमार नारायण ने 2027 की जनगणना से जुड़ी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भारत अपनी पहली पूरी तरह से डिजिटल जनगणना करने के लिए तैयार है, जिसका पहला चरण 1 अप्रैल से शुरू होगा. उन्होंने बताया कि आजादी के बाद की यह 8वीं जनगणना होगी. इसमें 30 लाख एन्युमरेटर्स, सुपरवाइजर और अधिकारी शामिल होंगे. देश में पहली बार डिजिटल जनगणना होगी और पहली बार ही सेल्फ-एन्युमरेशन का विकल्प भी होगा. सेल्फ-एन्युमरेशन एक वेब पोर्टल के जरिए होगा, जिसमें लोग सर्वे से पहले अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे. यह 16 भाषाओं में है. यह जनगणना 2021 में होनी थी लेकिन कोविड के कारण हो नहीं सकी. अब यह जनगणना हो रही है. लगभग एक साल तक इसका काम चलेगा.

दो चरणों में होगी जनगणना

2027 की जनगणना दो चरणों में होगी. पहला चरण अप्रैल से सितंबर 2026 तक चलेगा. इस दौरान हाउस लिस्टिंग का काम किया जाएगा. हाउस लिस्टिंग से 15 दिन पहले तक सेल्फ एन्युमरेशन की सुविधा होगी. इस चरण में मकानों की स्थिति, परिवारों को उपलब्ध सुविाओं और उनके पास उपलब्ध परिसंपत्तियों से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी. दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा. इस चरण में लोगों की गिनती होगी. इस दौरान लोगों की संख्या, सामाजिक-आर्थिक, शिक्षा, प्रवास से जुड़ी जानकारियां जुटाई जाएंगी. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में यह चरण सितंबर 2026 से ही शुरू हो जाएगा. इस चरण में जातियों की गिनती भी की जाएगी.

सेल्फ-एन्युमरेशन में क्या होगा?

2027 की जनगणना को डिजिटल रूप से किया जाएगा. एन्युमरेटर मोबाइल ऐप के जरिए अपने स्मार्टफोन से सीधे डेटा जुटाएंगे. दोनों चरणों में सेल्फ-एन्युमरेशन की सुविधा होगा. सेल्फ-एन्युमरेशन के लिए लोगों को अपने मोबाइल नंबर और दूसरी डिटेल से पोर्टल में लॉग-इन करना होगा और अपना फॉर्म भरना होगा. फॉर्म सबमिट होने के बाद एक सेल्फ-एन्युमरेशन आईडी (SE ID) मिलेगी, जिसे एन्युमरेटर के साथ साझा करना होगा. इस पोर्टल का फायदा ये होगा कि लोगों को एन्युमरेटर के आने से पहले ही अपनी सुविधा के हिसाब से जानकारी भरने की स्वतंत्रता मिलेगी. पहले की ही तरह एन्युमरेटर अपने आवंटित ब्लॉक में घर-घर जाकर गिनती करेंगे, जबकि सेल्फ-एन्युमरेशन इस बार अलग सुविधा के रूप में दी गई है.

जनगणना में कितना खर्च होगा?

सरकार ने 2027 की जनगणना के लिए 11,718.24 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. इसमें एन्युमरेटर्स के लिए मानदेय, ट्रेनिंग का खर्च, आईटी ढांचा और लॉजिस्टिक के लिए प्रावधान किया गया है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Monsoon Session 2026: संसद के मॉनसून सत्र में इन बड़े विधेयकों पर होगा फैसला, जानिए पूरी सूची

July 17, 2026

LPG Cylinder की फास्ट डिलीवरी शुरू! स्विगी इंस्टामार्ट पर 10 मिनट में पहुंचेगा सिलेंडर, कनेक्शन की नहीं होगी जरूरत

July 17, 2026

Daily Horoscope 17 July 2026: जानें शुक्रवार का राशिफल, किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क

July 17, 2026

SIR में वोटर लिस्ट से नाम हटा तो क्या नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ? जानिए सुप्रीम कोर्ट का जवाब

July 16, 2026

Rashifal 16 July 2026: गजकेसरी योग से चमकेगा भाग्य, इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता का लाभ; जानें दैनिक राशिफल

July 16, 2026

CJI सूर्यकांत पर अभद्र टिप्पणी के बाद प्रबल प्रताप अरेस्ट, बरामद पर्चियों से पुलिस को मिला बड़ा सुराग

July 15, 2026
Editors Picks

Aaj Ka Rashifal 18 July: 4 राशियों पर मेहरबान रहेगा भाग्य, हर काम में मिलेगी सफलता और धन लाभ के योग; जानें सभी 12 राशियों का हाल

July 18, 2026

ट्रंप की हत्या पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित, इराकी संगठन की धमकी से दुनिया में हलचल

July 17, 2026

Rohit Sharma-Virat Kohli: लॉर्ड्स वनडे में रोहित-विराट रचेंगे इतिहास, भारत की सबसे लंबी ODI ओपनिंग/बैटिंग जोड़ी बनने का मौका

July 17, 2026

Mahadev Betting App Case: रायपुर ED ने TV होस्ट शेफाली बग्गा से की पूछताछ, ऐप प्रमोशन के आरोपों पर सवाल-जवाब

July 17, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Aaj Ka Rashifal 18 July: 4 राशियों पर मेहरबान रहेगा भाग्य, हर काम में मिलेगी सफलता और धन लाभ के योग; जानें सभी 12 राशियों का हाल

July 18, 2026

ट्रंप की हत्या पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित, इराकी संगठन की धमकी से दुनिया में हलचल

July 17, 2026

Rohit Sharma-Virat Kohli: लॉर्ड्स वनडे में रोहित-विराट रचेंगे इतिहास, भारत की सबसे लंबी ODI ओपनिंग/बैटिंग जोड़ी बनने का मौका

July 17, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.