Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

LPG Cylinder: एलपीजी यूजर्स अलर्ट! HP Gas, Indane और Bharat Gas ने जारी की बड़ी चेतावनी, तुरंत जान लें ये जरूरी बातें

May 11, 2026

PM Modi Work From Home Appeal : वैश्विक संकट के बीच PM मोदी की बड़ी अपील- वर्क फ्रॉम होम, पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल, सोना न खरीदें… 

May 11, 2026

CG Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट – आज से बढ़ेगा तापमान, भीषण गर्मी लौटने के संकेत

May 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, May 11
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

Census 2027 Update: छत्तीसगढ़ में 1 मई से शुरू होगा पहला चरण, घर-घर जाकर होगी मकानों की गिनती, ऑनलाइन फॉर्म भरने की भी मिलेगी सुविधा

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 12, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
छत्तीसगढ़
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Census 2027 Update: भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 मई से 30 मई 2026 तक 30 दिनों की अवधि में संचालित किया जाएगा। यह चरण जनगणना प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण भाग है, जिसके माध्यम से प्रत्येक आवासीय एवं गैर-आवासीय भवन, मकान की स्थिति, उपयोग एवं उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्रित की जाएगी। डिजिटल इंडिया के अंतर्गत इस बार आम जनता की सुविधा के लिए स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। इच्छुक नागरिक 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 के मध्य निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपने परिवार एवं मकान से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना करने वाले परिवारों को एक स्व-गणना आईडी प्रदान की जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा तथा प्रगणक के आने पर प्रगणकों को देना होगा। आपके द्वारा भरी जानकारी की पुष्टि के बाद प्रगणक उसे सब्मिट कर देगा।

प्रत्येक भवन एवं मकान की संख्या, स्थिति एवं प्रकार, मकान का उपयोग, (आवासीय/व्यावसायिक/अन्य), निर्माण की प्रकृति (कच्चा/पक्का/अर्ध-पक्का), परिवारों की संख्या एवं उनके आवासीय विवरण, उपलब्ध बुनियादी सुविधाएं, जैसे- पेयजल की उपलब्धता, शौचालय की सुविधा, विद्युत कनेक्शन, रसोई गैस/ईंधन का प्रकार, इंटरनेट/संचार सुविधाएं यह जानकारी देश की सामाजिक-आर्थिक योजनाओं, शहरी एवं ग्रामीण विकास, आवास योजनाओं, जल एवं स्वच्छता कार्यक्रमों तथा बुनियादी ढांचे के विकास हेतु अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। प्रगणक निर्धारित अवधि के दौरान प्रत्येक घर पर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। प्रगणक अधिकृत पहचान पत्र के साथ जाएंगे, जिसकी पुष्टि नागरिकों द्वारा की जा सकती है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करें। स्व-गणना कर चुके परिवारों को अपनी प्रगणक को बतानी होगी।

जनगणना के दौरान एकत्रित की गई सभी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। इस जानकारी का उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों एवं नीतिगत निर्णयों के लिए किया जाएगा। किसी भी व्यक्ति विशेष की जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। निर्धारित समयावधि में स्व-गणना का लाभ उठाएं। केवल अधिकृत गणनाकर्मियों को ही जानकारी प्रदान करें। सटीक एवं सत्य जानकारी देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाएगा। शिकायत निवारण के लिए हेल्पलाइन/ऑनलाइन प्रणाली उपलब्ध होगी। जनगणना कार्य निदेशालय छत्तीसगढ़ के निदेशक ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। आपकी सटीक एवं पूर्ण जानकारी देश की विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी। जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश की आर्थिक, सामाजिक एवं बुनियादी विकास योजनाओं की आधारशिला होते हैं। यह प्रक्रिया सरकार को सटीक नीति निर्माण, संसाधन आवंटन एवं भविष्य की योजनाओं के निर्धारण में सहायता प्रदान करती है। जनगणना देश की सबसे व्यापक प्रशासनिक प्रक्रिया है, जो सरकार को जनसंख्या, आवास एवं बुनियादी सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का आंकलन करने में सहायता प्रदान करती है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर भविष्य की योजनाएं अधिक प्रभावी एवं समावेशी बनाई जाती है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

CG Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट – आज से बढ़ेगा तापमान, भीषण गर्मी लौटने के संकेत

May 11, 2026

IPL Fever in Raipur : RCB खिलाड़ियों को भाया छत्तीसगढ़ी स्वाद, कांदा भाजी और तीखुर शरबत का लिया मजा

May 10, 2026

CG News : “जनगणना फालतू है…” कहकर जनगणना टीम पर भड़का युवक, शिक्षिका से की बदसलूकी और मारपीट, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

May 10, 2026

रायपुर में बड़ा हादसा टला: VIP चौक पर चलती सिटी बस में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली पूरी बस

May 10, 2026

CG Murder Case: छत्तीसगढ़ में सनसनी! नर्सरी में खून से लथपथ मिली युवक की लाश, इलाके में फैली दहशत

May 10, 2026

UPSC IFS Result 2025: छत्तीसगढ़ की बेटी सुष्मिता सिंह का कमाल, UPSC 2025 में 32वीं रैंक हासिल कर बनीं IFS अधिकारी

May 10, 2026
Editors Picks

LPG Cylinder: एलपीजी यूजर्स अलर्ट! HP Gas, Indane और Bharat Gas ने जारी की बड़ी चेतावनी, तुरंत जान लें ये जरूरी बातें

May 11, 2026

PM Modi Work From Home Appeal : वैश्विक संकट के बीच PM मोदी की बड़ी अपील- वर्क फ्रॉम होम, पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल, सोना न खरीदें… 

May 11, 2026

CG Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट – आज से बढ़ेगा तापमान, भीषण गर्मी लौटने के संकेत

May 11, 2026

Radhika Merchant Look: वेनिस की खूबसूरत वादियों में राधिका मर्चेंट का रॉयल अंदाज़, मिंट गाउन में दिखीं किसी राजकुमारी जैसी

May 11, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

LPG Cylinder: एलपीजी यूजर्स अलर्ट! HP Gas, Indane और Bharat Gas ने जारी की बड़ी चेतावनी, तुरंत जान लें ये जरूरी बातें

May 11, 2026

PM Modi Work From Home Appeal : वैश्विक संकट के बीच PM मोदी की बड़ी अपील- वर्क फ्रॉम होम, पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल, सोना न खरीदें… 

May 11, 2026

CG Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट – आज से बढ़ेगा तापमान, भीषण गर्मी लौटने के संकेत

May 11, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.