Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सोनम वांगचुक की सेहत पर बढ़ी चिंता, सफदरजंग अस्पताल से शिफ्ट करने पर जान का खतरा: सूत्र

July 19, 2026

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफनाने को लेकर विवाद, गांव में तनाव बढ़ा; ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी

July 19, 2026

कुवैत में ईरान का बड़ा पलटवार: गोला-बारूद डिपो और एयरबेस पर आत्मघाती ड्रोन हमला, अमेरिकी ठिकाने बने निशाना

July 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, July 19
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

Census in India: देश में 2025 से शुरू होगी जनगणना, आपका संप्रदाय पूछेगी सरकार

The Janta NewsBy The Janta NewsOctober 28, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
देश में जनगणना को लेकर बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। सरकारी सूत्रों के अगले साल (2025 में) जनगणना की शुरुआत होगी, जो एक साल (2026 तक) चलेगी। खबर है कि इस जनगणना में सरकार लोगों से संप्रदाय पूछ सकती है। हालांकि कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलजातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने अभी इस बारे में फैसला नहीं किया है।वर्ष 2025 में होने वाली जनगणना के साथ ही 10 साल में होने वाली जनगणना का चक्र भी अब बदल जाएगा। कोरोना महामारी के कारण 2021 में होनी वाली जनगणना टालनी पड़ी थी। साथ ही लोकसभा सीटों की परिसीमन प्रक्रिया 2028 तक पूरी होने की संभावना है। दरअसल अभी तक हर दस साल में होने वाली जनगणना दशक के शुरुआत में होती आई थी जैसे 1991, 2001, 2011। मगर अब 2025 के बाद अगली जनगणना 2035, 2045, 2055 में होगी। लोकसभा सीटों का परिसीमन जनगणना पूरी होने के बाद शुरू होगा। परिसीमन प्रक्रिया 2028 तक पूरी होने की संभावना है। हालांकि, जनगणना शुरू होने की तारीख अभी तय नहीं, लेकिन महारजिस्ट्रार की तैयारियां जारी हैं।
माना जा रहा है कि जनगणना में कम से कम 2 साल का वक्त लगेगा। जनगणना को लेकर कुछ नीतिगत फैसले सरकार के स्तर पर भी लिए जाने हैं। लोकसभा सीटों का परिसीमन जनगणना पूरी होने के बाद शुरू होगा। परिसीमन प्रक्रिया 2028 तक पूरी होने की संभावना है। कई विपक्षी दलों की ओर से जातिगत जनगणना की मांग भी हो रही है, लेकिन सरकार ने अभी इस बारे में फैसला नहीं किया है। जनगणना में आमतौर पर धर्म और वर्ग पूछा जाता है. सामान्य, अनुसूचित जाति और जनजाति की गणना होती है। बताया जा रहा है कि इस बार लोगों से यह भी पूछा जा सकता है कि वे किस संप्रदाय के अनुयायी हैं। उदाहरण के तौर पर कर्नाटक में सामान्य वर्ग में आने वाले लिंगायत स्वयं को अलग संप्रदाय के मानते हैं। इसी तरह अनुसूचित जाति में वाल्मीकि, रविदासी, जैसे अलग-अलग संप्रदाय हैं। यानी धर्म, वर्ग के साथ संप्रदाय के आधार पर भी जनगणना की मांग पर सरकार विचार कर रही है।केंद्र सरकार ने फिलहाल जनगणना के साथ जातिवार जनगणना कराने को लेकर औपचारिक फैसला नहीं किया है। हालांकि विपक्ष की ओर से जातिवार जनगणना को राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश को देखते हुए मोदी सरकार जातिवार जनगणना कराने का फैसला ले सकती है। क्योंकि सरकार भी चाहती है कि एक तो इस मुद्दे पर NDA में कोई मतभेद न हो साथ ही सभी धर्मों की आबादी में मौजूद जाति व्यवस्था की जड़ों का भी पता चल सके। फिर अगर आरक्षण सहित किसी भी सुविधा के लिए कोई विशेष योजना चलानी हो तो ट्रिपल टेस्ट का पहला और अहम टेस्ट इसी मुहिम के साथ पूरा हो जाएगा। इसके अलावा सरकार देश में लोकसभा सीटों पर परिसीमन कराने पर भी विचार कर रही है। सूत्रों का कहना है कि जनगणना पूरी होने के बाद लोकसभा सीटों का परिसीमन होगा। परिसीमन प्रक्रिया 2028 तक पूरी होने की संभावना है।
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Cough Syrup New Rule: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

June 16, 2026

Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

June 16, 2026

CG Patwari Arrested: ACB का बड़ा एक्शन,15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

May 25, 2026

शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत—सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,450 के पार

April 21, 2026

‘परिसीमन के नाम पर महिला आरक्षण में देरी क्यों?’ जयराम रमेश ने सोनिया-राहुल के पत्र का किया जिक्र

April 21, 2026

डिजिटल अरेस्ट मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- शिक्षित लोग भी बन रहे शिकार

April 20, 2026
Editors Picks

सोनम वांगचुक की सेहत पर बढ़ी चिंता, सफदरजंग अस्पताल से शिफ्ट करने पर जान का खतरा: सूत्र

July 19, 2026

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफनाने को लेकर विवाद, गांव में तनाव बढ़ा; ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी

July 19, 2026

कुवैत में ईरान का बड़ा पलटवार: गोला-बारूद डिपो और एयरबेस पर आत्मघाती ड्रोन हमला, अमेरिकी ठिकाने बने निशाना

July 19, 2026

FIFA World Cup Final: अर्जेंटीना-स्पेन की टक्कर आज, मैच टाइमिंग से लेकर फ्री लाइव स्ट्रीमिंग तक पूरी जानकारी

July 19, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

सोनम वांगचुक की सेहत पर बढ़ी चिंता, सफदरजंग अस्पताल से शिफ्ट करने पर जान का खतरा: सूत्र

July 19, 2026

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफनाने को लेकर विवाद, गांव में तनाव बढ़ा; ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी

July 19, 2026

कुवैत में ईरान का बड़ा पलटवार: गोला-बारूद डिपो और एयरबेस पर आत्मघाती ड्रोन हमला, अमेरिकी ठिकाने बने निशाना

July 19, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.