Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड से किन गंभीर बीमारियों का होता है मुफ्त इलाज? जानें 5 लाख रुपये तक के लाभ की पूरी जानकारी

November 18, 2026

Cancer Medicines Price: छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 दवाओं की नई कीमतें लागू

November 18, 2026

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का जलवा, कोसा साड़ियों और हस्तशिल्प ने खींचा लोगों का ध्यान

November 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, November 27
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Education
Education

CG Agriculture Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में कृषि शिक्षक भर्ती के नियम बदले! B.Ed और TET के बिना नहीं मिलेगी नौकरी

The Janta NewsBy The Janta NewsJuly 31, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
kol.jpge
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Agriculture Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में कृषि शिक्षक भर्ती के लिए B.Ed और TET अनिवार्य होने से 90% कृषि ग्रेजुएट्स की चिंता बढ़ गई है। छात्रों ने सरकार से राहत, ब्रिज कोर्स और नियमों में संशोधन की मांग की है।

Government Jobs: छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषि शिक्षक भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए बीएड (B.Ed) और शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को अनिवार्य कर दिया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारों कृषि स्नातकों के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। कृषि ग्रेजुएट्स का दावा है कि राज्य के करीब 90 फीसदी छात्रों ने न तो बीएड किया है और न ही टीईटी पास है। ऐसे में यदि अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित भर्ती प्रक्रिया शुरू होती है तो बड़ी संख्या में योग्य कृषि स्नातक आवेदन करने से भी वंचित हो सकते हैं।

CG E-Office Ranking: जून 2026 की रैंकिंग जारी, स्वास्थ्य विभाग बना नंबर-1, जानें टॉप-10 विभाग

Teacher Recruitment: राज्य में कृषि विषय का B.Ed कोर्स ही नहीं

छात्रों की सबसे बड़ी आपत्ति यह है कि छत्तीसगढ़ के किसी भी कॉलेज या विश्वविद्यालय में कृषि विषय का बीएड कोर्स संचालित नहीं हो रहा है। ऐसे में सरकार ने जिस योग्यता को अनिवार्य किया है, उसे हासिल करने का अवसर ही विद्यार्थियों को उपलब्ध नहीं है। कृषि स्नातकों का कहना है कि जब राज्य में कृषि विषय का बीएड कोर्स मौजूद नहीं है, तब इस योग्यता को भर्ती के लिए अनिवार्य बनाना हजारों युवाओं के साथ अन्याय है।

2019 से 2025 तक नहीं थी B.Ed और TET की अनिवार्यता

छात्रों का कहना है कि वर्ष 2019 से लेकर 2025 तक हुई कृषि शिक्षक भर्ती में बीएड और टीईटी अनिवार्य नहीं थे। वर्ष 2019 की भर्ती भी बिना इन दोनों योग्यताओं के पूरी की गई थी। लेकिन 13 फरवरी 2026 को जारी राजपत्र अधिसूचना के बाद कृषि शिक्षक भर्ती के लिए बीएड और टीईटी अनिवार्य कर दिए गए। इस बदलाव ने भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ा दी है।

Daily Horoscope 30 July: सावन के पहले दिन चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, धन और सफलता के बन रहे योग; जानें सभी 12 राशियों का हाल

अक्टूबर 2026 की भर्ती पर टिकी हजारों युवाओं की उम्मीद

भर्ती कैलेंडर के अनुसार यदि 25 अक्टूबर 2026 को कृषि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू होती है, तो वर्तमान नियमों के कारण बड़ी संख्या में कृषि स्नातक आवेदन करने के पात्र नहीं रहेंगे। छात्रों का कहना है कि उन्होंने वर्षों से भर्ती की तैयारी की है, लेकिन नियम बदलने से उनका भविष्य अधर में लटक गया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Cancer Medicines Price: छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 दवाओं की नई कीमतें लागू

November 18, 2026

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का जलवा, कोसा साड़ियों और हस्तशिल्प ने खींचा लोगों का ध्यान

November 18, 2026

रेलवे यात्रियों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत, ATVM मशीन से खुद निकाल सकेंगे अनारक्षित टिकट

November 18, 2026

छत्तीसगढ़ के IAS-IPS अधिकारियों को मिला महंगाई भत्ते का तोहफा, DA 60% से बढ़ाकर 63% हुआ

November 18, 2026

रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती, आवेदन का आखिरी मौका नजदीक; जल्द करें अप्लाई

November 18, 2026

अमित जोगी गिरफ्तारी देने पहुंचे थाने, आपत्तिजनक वीडियो मामले में राजेश मूणत ने कराई थी FIR

November 17, 2026
Editors Picks

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड से किन गंभीर बीमारियों का होता है मुफ्त इलाज? जानें 5 लाख रुपये तक के लाभ की पूरी जानकारी

November 18, 2026

Cancer Medicines Price: छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 दवाओं की नई कीमतें लागू

November 18, 2026

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का जलवा, कोसा साड़ियों और हस्तशिल्प ने खींचा लोगों का ध्यान

November 18, 2026

WhatsApp में आने वाला है नया Zaps फीचर, एक बार देखने के बाद गायब हो जाएंगे फोटो और वीडियो, जानें कैसे करेगा काम

November 18, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड से किन गंभीर बीमारियों का होता है मुफ्त इलाज? जानें 5 लाख रुपये तक के लाभ की पूरी जानकारी

November 18, 2026

Cancer Medicines Price: छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 दवाओं की नई कीमतें लागू

November 18, 2026

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का जलवा, कोसा साड़ियों और हस्तशिल्प ने खींचा लोगों का ध्यान

November 18, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.