Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! ईशान किशन बने नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की रैंकिंग गिरी

July 1, 2026

CG – फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, दो घायल; मुआवजे की मांग पर धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण

July 1, 2026

ज्वेलरी दुकान में लूट की बड़ी साजिश फेल, महिला के भेष में आए बदमाशों से मचा हड़कंप

July 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, July 1
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब सुरक्षा भी पाठ्यक्रम का हिस्सा! प्राचार्यों को मिला आवारा कुत्तों पर निगरानी का नया जिम्मा

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 21, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 619
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर : छत्तीसगढ़ के शासकीय स्कूलों में अब शिक्षा के साथ सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने नया आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के प्रधान पाठकों, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों को अब पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल परिसर और आसपास मौजूद आवारा कुत्तों की निगरानी का जिम्मा भी निभाना होगा।

छत्तीसगढ़ Raipur के पंडरी और बलौदाबाजार अस्पताल बने देश के क्वालिटी सर्टिफाइड IPHL लैब, स्वास्थ्य तंत्र में सुधार का नया अध्याय

आदेश के मुताबिक, यदि स्कूल परिसर या उसके आस-पास कोई आवारा कुत्ता देखा जाता है तो संस्था प्रमुख को तुरंत संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत या नगरीय निकाय के डॉग कैचर अधिकारी को इसकी सूचना देनी होगी। विद्यालय स्तर पर इन्हें इस मामले में नोडल अधिकारी माना जाएगा।

सिर्फ सूचना देना ही नहीं, बल्कि स्कूल के अंदर इन कुत्तों के प्रवेश को रोकने के लिए आवश्यक प्रबंधन भी संस्था प्रमुखों की जिम्मेदारी होगी। यदि किसी छात्र को कुत्ता काटता है, तो संबंधित स्कूल प्रमुख को बिना देरी किए बच्चे को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही पहले जारी निर्देशों के आधार पर सभी विद्यालयों में छात्रों और स्टाफ को पशुओं के आसपास सावधानी, कुत्ता काटने की स्थिति में प्राथमिक उपचार और रिपोर्टिंग प्रक्रिया के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उधर, सुप्रीम कोर्ट द्वारा आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके प्रबंधन को लेकर दिए गए निर्देशों के बाद राज्य शासन भी सक्रिय दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में विभिन्न विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें नगरीय प्रशासन, पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुधन विकास, लोक निर्माण विभाग, स्कूल एवं उच्च शिक्षा विभाग तथा राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र शामिल हैं। यह आदेश प्रदेशभर के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संयुक्त संचालकों को भेज दिया गया है और इसके पालन पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

CG – फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, दो घायल; मुआवजे की मांग पर धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण

July 1, 2026

ज्वेलरी दुकान में लूट की बड़ी साजिश फेल, महिला के भेष में आए बदमाशों से मचा हड़कंप

July 1, 2026

CG Transfer News: रायपुर जिले के कई तहसीलदार बदले, देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

July 1, 2026

Chhattisgarh News: वन विभाग का बड़ा एक्शन, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल बरामद, 2 संदिग्ध गिरफ्तार

July 1, 2026

बिलासपुर हाईकोर्ट का नया रोस्टर लागू: 3 जुलाई से बदलेगी बेंचों की सुनवाई व्यवस्था, CJI बेंच सुनेगी PIL

July 1, 2026

Ayushman Card Campaign: हर सप्ताह बनेंगे 5000 आयुष्मान कार्ड, छूटे हितग्राहियों को जोड़ने सरकार का बड़ा अभियान

July 1, 2026
Editors Picks

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! ईशान किशन बने नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की रैंकिंग गिरी

July 1, 2026

CG – फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, दो घायल; मुआवजे की मांग पर धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण

July 1, 2026

ज्वेलरी दुकान में लूट की बड़ी साजिश फेल, महिला के भेष में आए बदमाशों से मचा हड़कंप

July 1, 2026

CG Transfer News: रायपुर जिले के कई तहसीलदार बदले, देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

July 1, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! ईशान किशन बने नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की रैंकिंग गिरी

July 1, 2026

CG – फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, दो घायल; मुआवजे की मांग पर धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण

July 1, 2026

ज्वेलरी दुकान में लूट की बड़ी साजिश फेल, महिला के भेष में आए बदमाशों से मचा हड़कंप

July 1, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.