18.1 C
Raipur
Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

चमोली हिमस्खलन हादसा: बर्फ में दबे चार मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

Must read

चमोली। शुक्रवार को उत्‍तराखंड के माणा में ग्‍लेशियर टूटने से भारी हिमस्‍खलन हो गया था। जिससे बीआरओ के कैंप को क्षति पहुंची है। इस दौरान 55 मजदूर बर्फ में दब गए थे, जिनमें से 50 को बचा लिया गया है। 5 लापता लोगों की तलाश जारी है। चार श्रमिकों की मौत हो गई है।
पीएम मोदी ने सीएम धामी से बात करके राहत और बचाव अभियान की जानकारी ली। सुरक्षित बाहर निकाले गए श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। वहीं सीएम धामी ने चार मजदूरों की मौत पर दुख जताया है। वहीं पीआरओ डिफेंस देहरादून लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया है कि बर्फ में दबे चार मजदूरों की मौत हो गई है। पांच की तलाश जारी है। जबक‍ि 46 मजदूर सुरक्षित हैं। सीएम धामी भी मौके पर मौजूद हैं।

More articles

Latest article