30.1 C
Raipur
Wednesday, May 21, 2025

छत्तीसगढ़: करोड़पति अफसरों की फेहरिस्त में IAS अमित कटारिया टॉप पर, 10 जिलों के कलेक्टर भी करोड़पति

Must read

रायपुर, 20 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई IAS अधिकारी न केवल जिम्मेदार पदों पर हैं, बल्कि उनकी संपत्ति भी उन्हें चर्चित बनाती है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट ने राज्य के अमीर अफसरों की संपत्ति का खुलासा किया है। सबसे अमीर IAS अफसर की बात करें, तो 2004 बैच के वरिष्ठ अधिकारी अमित कटारिया इस सूची में शीर्ष पर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 46 करोड़ रुपए बताई गई है।

कटारिया की अधिकांश संपत्तियाँ गुड़गांव जैसे महंगे इलाकों में हैं। वहीं, 2005 बैच के अफसर टोपेश्वर वर्मा के पास 12.4 करोड़ रुपए की एकल प्रॉपर्टी है।

10 जिलों के कलेक्टर भी हैं करोड़पति

प्रदेश के 33 में से 10 जिलों के कलेक्टर करोड़पति हैं। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल सबसे अधिक संपत्ति वाले कलेक्टर हैं, जिनके पास 2.68 करोड़ की संपत्ति है। अन्य करोड़पति कलेक्टरों में राजेंद्र कटारा, जन्मेजय महोबे, अभिजीत सिंह, दिव्या उमेश मिश्रा, गोपाल वर्मा, सर्वेश्वर भूरे, दीपक सोनी, लीना मंडावी और हरीश एस शामिल हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों की संपत्ति का विवरण

1989 बैच से लेकर 2005 बैच तक के कई अधिकारी भी करोड़पति हैं।

  • रेणु पिल्लै (1991 बैच): ₹4.15 करोड़

  • प्रियंका शुक्ला (1994 बैच): ₹2.5 करोड़

  • कमलप्रीत सिंह (2002 बैच): ₹2.65 करोड़

  • नीरज मांडवीकर (1997 बैच): ₹2.75 करोड़

  • सुबोध सिंह (1992 बैच): ₹1.47 करोड़

  • अमिताभ जैन (मुख्य सचिव, 1989 बैच): ₹1.6 करोड़

सिर्फ एक प्रॉपर्टी वाले 9 अधिकारी

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि 9 अधिकारी ऐसे हैं जिनके पास सिर्फ एक ही संपत्ति है। इनमें अमित अग्रवाल, निखिल चंद्र श्रीवास्तव, प्रियंका शुक्ला, गोपाल वर्मा, दिव्या उईके, जितेंद्र शुक्ला, टोपेश्वर वर्मा, नीरज बंसोड़ और विपिन श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article