Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

खराब मौसम से हवाई सेवा प्रभावित: रायपुर की दो फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, विमान में सवार थे अरुण साव, भूपेश बघेल और PCC चीफ दीपक बैज

June 12, 2026

Ahmedabad Air India Plane Crash: आखिरी कॉल, आखिरी मैसेज और अधूरे सपने… अहमदाबाद प्लेन क्रैश की पहली बरसी पर नम हुईं आंखें

June 12, 2026

Chhattisgarh Monsoon: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक करीब, 3 दिन में एंट्री के संकेत; कई जिलों में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

June 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, June 12
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Featured
Featured

मैनपावर सप्लाई घोटाले में अनवर ढेबर को झटका, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

The Janta NewsBy The Janta NewsMay 15, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 123
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मैनपावर सप्लाई घोटाले मामले में अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की सिंगल बेंच ने कहा कि आर्थिक अपराध अलग श्रेणी के होते हैं और इन्हें समाज के खिलाफ ठंडे दिमाग से रची गई साजिश के रूप में देखा जाना चाहिए। ऐसे अपराध देश की अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं। इसी टिप्पणी के साथ उन्होंने घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज कर दी। दरअसल, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) में गड़बड़ी का मामला सामने आया था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के दौरान इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ। 29 नवंबर 2023 को ED ने रायपुर में तीन संदिग्धों से 28.80 लाख रुपए नकद बरामद किए थे। जांच में सामने आया कि यह राशि कर्मचारियों के ओवरटाइम (पसीने की कमाई) से संबंधित थी, जिसे कथित रूप से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया। ED की रिपोर्ट के आधार पर ACB ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और धोखाधड़ी (IPC 420, 120-बी) के तहत मामला दर्ज किया है।

CG News : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर नक्सलियों का बड़ा डम्प बरामद, IED समेत भारी विस्फोटक सामग्री जब्त

इस मामले में रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर पर आरोप है कि उन्होंने अपने राजनीतिक प्रभाव और रसूख का इस्तेमाल कर CSMCL के प्रशासनिक और वित्तीय कामकाज पर अनुचित नियंत्रण बनाए रखा। जांच रिपोर्ट के अनुसार संस्था को मैनपावर सप्लाई करने वाली निजी एजेंसियों के वैध बिलों को तब तक पास नहीं किया जाता था, जब तक वे एक तय राशि कमीशन के रूप में नहीं देती थीं। जांच में यह भी सामने आया है कि शुरुआत में यह कमीशन एक निश्चित दर पर लिया जाता था, लेकिन बाद में अनवर ढेबर के निर्देश पर इसे बढ़ाकर बिल की राशि का एक-तिहाई या उससे भी अधिक कर दिया गया। यह भी आरोप है कि आगामी चुनावों के नाम पर इस अवैध वसूली को और तेज करने के निर्देश दिए गए थे। इस मामले में निगम के तत्कालीन अधिकारी और कुछ निजी लोग मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे थे, जो राशि इकट्ठा कर ढेबर तक पहुंचाते थे। ईडी ने 29 नवंबर 2023 को एक ट्रैप कार्रवाई के दौरान ईगल हंटर सॉल्यूशंस नामक एजेंसी के कर्मचारियों को 28.80 लाख रुपए की रिश्वत देते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर उछाल, पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपए महंगा; आम जनता की जेब पर बढ़ा बोझ

इसी कार्रवाई के बाद साक्ष्यों के आधार पर अनवर ढेबर को 23 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया था। अनवर ढेबर ने इस मामले में जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया कि यह कस्टडी का एवरग्रीनिंग है। उन्हें राजनीतिक द्वेष के चलते फंसाया गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि एक ही मामले में बार-बार अलग-अलग एफआईआर दर्ज की जा रही हैं, ताकि याचिकाकर्ता को जेल से बाहर आने का मौका न मिले। वहीं, सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने जमानत का विरोध किया। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि ऐसे मामलों में केवल इसलिए राहत नहीं दी जा सकती, क्योंकि आरोपी प्रभावशाली है या सीधे तौर पर धन की वसूली उसके पास से नहीं हुई है। जब मामला जनता के पैसे और सरकारी खजाने की लूट से जुड़ा हो, तो कोर्ट को अत्यंत सतर्क रहना चाहिए। ऐसे घोटाले न केवल देश के आर्थिक ढांचे को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि सरकारी व्यवस्था में जनता के विश्वास को भी चोट पहुंचाते हैं। कोर्ट ने ढेबर को इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता और फायदा लेने वाला बताया है। कोर्ट के अनुसार, शुरुआती जांच में उनके खिलाफ काफी सबूत मिले हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

खराब मौसम से हवाई सेवा प्रभावित: रायपुर की दो फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, विमान में सवार थे अरुण साव, भूपेश बघेल और PCC चीफ दीपक बैज

June 12, 2026

Ahmedabad Air India Plane Crash: आखिरी कॉल, आखिरी मैसेज और अधूरे सपने… अहमदाबाद प्लेन क्रैश की पहली बरसी पर नम हुईं आंखें

June 12, 2026

Chhattisgarh Monsoon: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक करीब, 3 दिन में एंट्री के संकेत; कई जिलों में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

June 12, 2026

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बड़ा बदलाव: AI, ड्रोन और सोलर समेत 5 नए विषयों की होगी पढ़ाई, 20 प्रोफेशनल कोर्स शुरू

June 12, 2026

NCW का बड़ा एक्शन: प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा 22 जून को तलब, DGP को दिए सख्त निर्देश

June 12, 2026

Daily Rashifal 12 June: वृषभ और कन्या समेत 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, हर काम में मिलेगा भाग्य का साथ; पढ़ें 12 जून 2026 का राशिफल

June 12, 2026
Editors Picks

खराब मौसम से हवाई सेवा प्रभावित: रायपुर की दो फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, विमान में सवार थे अरुण साव, भूपेश बघेल और PCC चीफ दीपक बैज

June 12, 2026

Ahmedabad Air India Plane Crash: आखिरी कॉल, आखिरी मैसेज और अधूरे सपने… अहमदाबाद प्लेन क्रैश की पहली बरसी पर नम हुईं आंखें

June 12, 2026

Chhattisgarh Monsoon: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक करीब, 3 दिन में एंट्री के संकेत; कई जिलों में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

June 12, 2026

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बड़ा बदलाव: AI, ड्रोन और सोलर समेत 5 नए विषयों की होगी पढ़ाई, 20 प्रोफेशनल कोर्स शुरू

June 12, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

खराब मौसम से हवाई सेवा प्रभावित: रायपुर की दो फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, विमान में सवार थे अरुण साव, भूपेश बघेल और PCC चीफ दीपक बैज

June 12, 2026

Ahmedabad Air India Plane Crash: आखिरी कॉल, आखिरी मैसेज और अधूरे सपने… अहमदाबाद प्लेन क्रैश की पहली बरसी पर नम हुईं आंखें

June 12, 2026

Chhattisgarh Monsoon: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक करीब, 3 दिन में एंट्री के संकेत; कई जिलों में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

June 12, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.