19.2 C
Raipur
Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

रात भर नहीं बस इतनी देर भिगोने चाहिए Chia Seeds नहीं तो फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

Must read

Chia Seeds को भिगोने से यह आसानी से पच जाते हैं और शरीर भी इसके पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से ले पाता है। अगर आप भी अब तक इन बीजों को रातभर भिगोते आए हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है क्योंकि यहां हम आपको इन्हें भिगोने का सही समय बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से इसके फायदे दोगुने हो सकते हैं।

- Advertisement -
  1. चिया सीड्स का सेवन आज कई लोगों की पसंद बन गया है।
  2. कई लोग इन सीड्स को रातभर के लिए पानी में भिगो देते हैं।
  3. चिया सीड्स के भरपूर फायदे लेने के लिए इन्हें रातभर भिगोना ठीक नहीं है।

क्या आप जानते हैं कि चिया सीड्स  को भिगोना क्यों जरूरी है? दरअसल, भिगोने से इनका आकार बढ़ जाता है और ये जेल जैसी बन जाते हैं। इन्हें भिगोने से ये आसानी से पच जाते हैं और शरीर इनके पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से सोख लेता है। अगर आप भी इन्हें रातभर के लिए भिगो देते हैं, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसा करना जरूरी नहीं है। जी हां, असल में इन्हें रात भर भिगोने की जरूरत बिल्कुल नहीं होती है और इस काम के लिए सिर्फ बस 10-15 मिनट ही काफी होते हैं। इतने समय में ये जेली जैसे बन जाते हैं और अलग-अलग डिशेज में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं इसके बारे में।

आप जल्दी में हैं और चिया सीड्स का सेवन करना चाहते हैं? तो अब परेशानी की कोई बात नहीं है! जी हां, आपको बस 10-15 मिनट का समय निकालना है। इसके लिए आप 1 टेबलस्पून चिया सीड्स को 3 टेबलस्पून पानी या दूध में मिलाएं और उन्हें कुछ मिनट के लिए भिगोने दें। ये पानी को सोख लेंगे और एक जैल जैसी कंसिस्टेंसी में आ जाएंगे। ऐसे में, आप इन्हें दही, स्मूदी या दलिया आदि में एड कर सकते हैं।

More articles

Latest article