14.1 C
Raipur
Wednesday, January 15, 2025

Christmas 2024: Raha ने तोतली आवाज में फैंस को कहा Hi Merry, आखिरी में फ्लाइंस Kiss ने जीता फैंस का दिल

Must read

ये पिछले साल क्रिसमस की ही बात है जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने नन्ही राहा की मुलाकात फैंस के साथ करवाई थी। अब ठीक एक साल बाद बच्ची की वही मासूमियत ने फैंस का दिल जीत लिया। राहा है ही इतनी क्यूट कि जिसे देखकर किसी का भी दिल पिघल जाए।

इस बार तो राहा फैंस को हाय कहते हुए नजर आईं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। व्हाइट कलर की फ्रॉक पहने राहा एकदम डॉल लग रही थीं। राहा पापा रणबीर कपूर और मम्मी आलिया भट्ट के साथ क्रिसमस पार्टी सेलिब्रेट करने पहुंचीं थीं। इस दौरान राहा इतनी क्यूट लग रही थीं कि उनके चेहरे से कोई अपनी नजरें हटा नहीं पाएगा।

राहा को रणबीर गोद में लेकर गाड़ी से उतरते हैं। इसके बाद पैपराजी उन्हें देखकर तेज तेज चीखने लगते हैं। सबका जवाब देते हुए राहा बड़े ही प्यार से उन्हें हाय बोलती हैं। अपनी लाडली की मासूमियत देख आलिया भी मुस्कुराने लग जाती हैं। इसके बाद वो रणबीर के गले से चिपक जाती हैं। बता दें कि राहा वैसे भी सभी की फेवरेट स्टार किड हैं। वहीं कैमरे के आगे भी उनका यही रवैया रहता है। वो बिल्कुल भी शर्माती नहीं है। राहा ने जाते-जाते पैपराजी को फ्लाइंग किस भी दिया।

इस तरह रणबीर और आलिया ने बेटी राहा की झलक फैंस को दिखाकर उनके क्रिसमस सेलिब्रेशन की खुशियों को और डबल कर दिया। राहा की इस क्यूटनेस और मुस्कान पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। सोशल मीडिया पर चंद मिनटों में ही राहा का ये वीडियो वायरल हो गया। फैंस रिपीट मोड में इसे देखे जा रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article