Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG Crime: रायपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हंगामा, हिस्ट्रीशीटर ने 3 युवकों को मारा चाकू 

August 26, 2026

CG News: रक्षाबंधन पर रेलवे का बड़ा तोहफा, यात्रियों की सुविधा के लिए इस रूट पर चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

August 26, 2026

Hotel Check-In: होटल में ठहरने के नियम बदले! अब Aadhaar की कॉपी नहीं, जानें कैसे होगा वेरिफिकेशन

August 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, August 26
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

गृह विभाग के अफसरों संग CM साय की बैठक, विजय शर्मा बोले- अवैध विदेशी रहवासियों पर सख्त कार्रवाई

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 28, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 360
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ आज उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की अहम बैठक होने वाली है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर हो रही गृह विभाग की इस बैठक के संबंध में गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों के संबंध में चर्चा की जाएगी. छत्तीसगढ़ में अवैध तरीके से रह रहे पाकिस्तानियों और बांग्लादेशियों को बाहर किया जाएगा.

गृह मंत्री विजय शर्मा ने चर्चा में कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के बहुत से लोग संदेहास्पद तरीके से रह रहे हैं. उनकी पहचान कर उन्हें डिपोर्ट किया जाएगा. कुछ संदेही पकड़े भी गए हैं. वहीं विजिटर वीजा, लांग टर्म और मेडिकल वीजा पर पाकिस्तान से आए लोगों के संबंध में चर्चा करने के साथ, केंद्र सरकार के मार्गदर्शन से आगे क्या करना है, तय किया जाएगा.

गौरतलब है बीते 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा कूटनीतिक एक्शन लेते हुए भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं. इसके साथ ही उन्हें जल्द से जल्द देश छोड़ने का आदेश दिया गया है. भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा अब केवल 27 अप्रैल तक ही वैध रहेगा, जबकि मेडिकल वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक की मोहलत दी गई है.

पहुंची NIA की टीम: दिनेश मिरानिया की शहादत पर जांच तेज, आतंकी हमले की कड़ियाँ जोड़ने की कोशिश

भारत सरकार के आदेश के पर अब छत्तीसगढ़ में भी पाकिस्तानी नागरिकों की जांच शुरू हो गई है. सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में करीब 2000 पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं, जिनमें से लगभग 1800 अकेले रायपुर में रहते हैं. इनमें अधिकांश सिंधी समुदाय से हैं. पुलिस द्वारा वीजा और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात कर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक तय समय सीमा से अधिक भारत में न रहे.

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को जारी दीर्घकालिक वीजा रद्द नहीं किए जाएंगे और उन्हें देश छोड़ने की आवश्यकता नहीं होगी. हालांकि, बिजनेस, मेडिकल या धार्मिक वीजा पर आए लोगों को निर्धारित समयसीमा में भारत छोड़ना अनिवार्य होगा. सार्क वीजा धारकों को फिलहाल तत्काल निकासी की जरूरत नहीं है, लेकिन उनकी भी जांच जारी है.

गौरतलब है कि रायपुर में पाकिस्तानी मूल के सिंधी समाज के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं. ये लोग आमतौर पर अपने रिश्तेदारों से मिलने, इलाज कराने या धार्मिक उद्देश्यों से भारत आते हैं. कई लोग बिजनेस और मेडिकल वीजा के तहत भी यहां बसे हैं. सड्‌डू, महावीरनगर, बोरियाकला और माना रोड जैसे इलाकों में उन्होंने अपने घर बना लिए हैं. इनमें से कुछ को भारतीय नागरिकता मिल चुकी है, जबकि कई अभी भी प्रक्रिया में हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

CG Crime: रायपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हंगामा, हिस्ट्रीशीटर ने 3 युवकों को मारा चाकू 

August 26, 2026

CG News: रक्षाबंधन पर रेलवे का बड़ा तोहफा, यात्रियों की सुविधा के लिए इस रूट पर चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

August 26, 2026

CG Weather News: अगले 24 घंटे तक सक्रिय रहेगा सिस्टम, फिर छत्तीसगढ़ में धीमी पड़ेगी मानसून की रफ्तार

August 26, 2026

छत्तीसगढ़ के SC-ST-OBC छात्रों को बड़ी राहत, हॉस्टल नहीं मिला तो हर महीने मिलेगी आर्थिक मदद; जानें पूरी डिटेल

August 26, 2026

रायपुर एयरपोर्ट समेत देश के 11 हवाई अड्डे होंगे निजी कंपनियों के हाथों में! PPP मॉडल पर 50 साल की लीज की तैयारी

August 26, 2026

CG Ration Rice Scheme: सितंबर में मिलेगा दो महीने का चावल, APL कार्डधारकों को नहीं मिलेगा लाभ; जानें वजह

August 26, 2026
Editors Picks

CG Crime: रायपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हंगामा, हिस्ट्रीशीटर ने 3 युवकों को मारा चाकू 

August 26, 2026

CG News: रक्षाबंधन पर रेलवे का बड़ा तोहफा, यात्रियों की सुविधा के लिए इस रूट पर चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

August 26, 2026

Hotel Check-In: होटल में ठहरने के नियम बदले! अब Aadhaar की कॉपी नहीं, जानें कैसे होगा वेरिफिकेशन

August 26, 2026

CG Weather News: अगले 24 घंटे तक सक्रिय रहेगा सिस्टम, फिर छत्तीसगढ़ में धीमी पड़ेगी मानसून की रफ्तार

August 26, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG Crime: रायपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हंगामा, हिस्ट्रीशीटर ने 3 युवकों को मारा चाकू 

August 26, 2026

CG News: रक्षाबंधन पर रेलवे का बड़ा तोहफा, यात्रियों की सुविधा के लिए इस रूट पर चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

August 26, 2026

Hotel Check-In: होटल में ठहरने के नियम बदले! अब Aadhaar की कॉपी नहीं, जानें कैसे होगा वेरिफिकेशन

August 26, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.