Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डॉग लवर्स की याचिका खारिज, अब सड़कों से हटेंगे आवारा कुत्ते

May 19, 2026

Chhattisgarh News : ट्रांसपोर्ट कंपनी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, इलाके में अफरा-तफरी

May 19, 2026

राखड़ ईंट फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा: मशीन की चपेट में आकर महिला मजदूर की मौत, मुआवजे के बाद हुआ अंतिम संस्कार

May 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, May 19
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

Cyclone Senyar का कहर! अगले 3 दिन तटीय इलाकों में हाई अलर्ट, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 27, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 789
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Cyclone Senyar : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को ताजा बुलेटिन में कहा है कि चक्रवाती तूफान सेन्यार (Cyclone Senyar) इंडोनेशिया के तट को पार कर चुका है और यह भारत की तरफ यानी बंगाल की खाड़ी में तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस तूफान की वजह से 26 और 27 नवंबर को अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि 28 और 29 नवंबर को अंडामान समेत तमिलनाडु, पुदुचेरी और आसपास के राज्यों और कुछ और स्थानों पर तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। IMD ने कहा है कि इस दौरान 80 से 100 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश का दौर एक दिसंबर तक रहने का अनुमान है।

IMD ने बताया है कि मलक्का स्ट्रेट और उससे सटे उतर-पूर्वी इंडोनेशिया के ऊपर बना चक्रवाती तूफ़ान सेन्यार” दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिण श्रीलंका और भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के आस-पास के इलाकों की तरफ बढ़ रहा है, जहां एक स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से तमिलनाडु में 26 नवंबर-01 दिसंबर के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा , जबकि 29 और 30 नवंबर को कुछ जगहों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, यनम और रायलसीमा में भी कुछ जगहों पर 29 और 30 नवंबर 2025 को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

भारत में कहां से होकर गुजरेगा ‘सेन्यार’?

IMD के मुताबिक, 29-30 नवंबर के आसपास चक्रवाती Cyclone Senyar तमिलनाडु या आंध्र प्रदेश के तट से होकर गुजरने की संभावना बनी हुई है, इसीलिए भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 27 नवंबर (गुरुवार को) हवाओं की स्थिति और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव की स्थिति को देखने के बाद ही साफ हो सकेगा कि यह उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर यानी बंगाल-ओडिशा और बांग्लादेश की तरफ बढ़ेगा या नहीं। बंगाल की खाड़ी में उठ रहे इस चक्रवात को ‘सेन्यार’ नाम दिया गया है, जिसका मतलब शेर होता है। यानी शेर की दहाड़ जैसी स्पीड इसकी हो सकती है। ये नाम उसे संयुक्त अरब अमीरात ने दिया है। यह उत्तरी हिंद महासागर के चक्रवाती तूफानों की लिस्ट में अगला नाम है।

मलेशिया और थाईलैंड में भारी तबाही

दूसरी तरफ चक्रवाती तूफान में तब्दील होने से पहले इस निम्न अवदाब ने मलेशिया और थाईलैंड में भारी तबाही मचाई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मौसमी सिस्टम की वजह से हुई भयंकर बारिश ने थाईलैंड और मलेशिया में जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि थाईलैंड सरकार ने बुधवार को भयंकर बारिश की वजह से पानी में डूबे दक्षिणी शहर में मरीज़ों को एयरलिफ्ट किया और ऑक्सीजन टैंक समेत ज़रूरी सामान पहुंचाया। इस इलाके में तूफान की वजह से सालों में आई सबसे बुरी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत! प्रदेश में लागू हो सकता है Work From Home सिस्टम

May 15, 2026

NEET UG 2026 cancelled : नीट की परीक्षा रद्द होने के बाद क्या होगा? दोबारा फॉर्म भरना पड़ेगा या नहीं, यहां जानें हर अपडेट

May 12, 2026

Suvendu Adhikari Oath Ceremony : शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, मंत्रिमंडल में 5 बड़े चेहरों को मिली जगह

May 9, 2026

Suvendu Adhikari Bengal New CM : अमित शाह की मौजूदगी में BJP विधायक दल की बैठक, शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए CM

May 8, 2026

Amrit Bharat Trains: देश को मिली 3 नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, जानिए क्या होगा रूट

January 23, 2026

Bhopal AIIMS Research: भोपाल एम्स की रिसर्च में बड़ा खुलासा, नींद पूरी ना होने पर हो सकता है कैंसर

January 19, 2026
Editors Picks

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डॉग लवर्स की याचिका खारिज, अब सड़कों से हटेंगे आवारा कुत्ते

May 19, 2026

Chhattisgarh News : ट्रांसपोर्ट कंपनी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, इलाके में अफरा-तफरी

May 19, 2026

राखड़ ईंट फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा: मशीन की चपेट में आकर महिला मजदूर की मौत, मुआवजे के बाद हुआ अंतिम संस्कार

May 19, 2026

CG Vyapam Exam Update: 21 मई को होगी PPHT और पोस्ट बेसिक नर्सिंग परीक्षा

May 19, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डॉग लवर्स की याचिका खारिज, अब सड़कों से हटेंगे आवारा कुत्ते

May 19, 2026

Chhattisgarh News : ट्रांसपोर्ट कंपनी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, इलाके में अफरा-तफरी

May 19, 2026

राखड़ ईंट फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा: मशीन की चपेट में आकर महिला मजदूर की मौत, मुआवजे के बाद हुआ अंतिम संस्कार

May 19, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.