28.1 C
Raipur
Monday, February 16, 2026
- Advertisement -

“क्या रान्या राव को मिलेगी जमानत या भेजी जाएगी रिमांड पर? आज होगा फैसला”

Must read

बेंगलुरु। एक अदालत ने गुरुवार को रान्या की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। डीआरआइ की दलीलों के बाद आर्थिक अपराध अदालत शुक्रवार को अपना फैसला सुनाएगी। अदालत से आगे की जांच के लिए उसकी हिरासत मांगी है। सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव अक्सर दुबई की यात्रा करती रहती थी।
इस कारण राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) के अधिकारी उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। कथित तौर पर रिकॉर्ड से पता चला है कि पिछले साल उसने करीब 30 बार दुबई का दौरा किया। इसमें पिछले 15 दिनों में ही चार यात्राएं शामिल हैं। इस वजह से अधिकारियों के लिए शंका और आशंका का आधार और मजबूत हो गया।
अदालती कार्यवाही के दौरान डीआरआइ ने संभावित राष्ट्रीय सुरक्षा निहितार्थों के कारण गहन जांच की आवश्यकता पर जोर देते हुए उसकी तीन दिन की हिरासत मांगी। एजेंसी ने जोर देकर कहा कि उसकी पूछताछ से एक बड़े तस्करी सिंडिकेट से संबंध का पता चल सकता है और इसके लिए बहुस्तरीय जांच की आवश्यकता है।

More articles

Latest article