21.2 C
Raipur
Monday, March 2, 2026
- Advertisement -

मां बनीं दीपिका पादुकोण, बेटी को दिया जन्म, पूरी हुई रणवीर की ख्वाहिश

Must read

 दीपिका पादुकोण मां बन गई हैं। दीपिका ने बेटी को जन्म दिया  है। मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में रविवार को दीपिका ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। इस मौके पर उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह उनके साथ रहे। साथ ही दोनों का परिवार के क्लोज लोग मौजूद रहे। बता दें, दीपिका ने इस साल 28 फरवरी को सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि वे सितंबर 2024 में बच्चे को जन्म देंगी।

शनिवार (7 सितंबर) की शाम को रणवीर सिंह पत्नी दीपिका को अस्पताल लेकर गए थे। अब ये बड़ी खुशखबरी आ गई है। ऋषि पंचमी के मौके पर दीपिका-रणवीर को जिंदगी सबसे बड़ी खुशी मिली है।

image 62 26 सितंबर को दीपिका बप्पा का दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। उन्होंने अपने पति के साथ बप्पा से आशिर्वाद लिया और फिर अगले दिन उन्हें अस्पताल के बाहर कैप्चर किया गया। शनिवार की शाम को दीपिका-रणवीर की गाड़ी को मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल के बाहर देखा गया था। थोड़ी देर बाद दीपिका की मम्मी और बहन भी अस्पताल पहुंची थी, जिसके बाद ये तो तय हो गया था कि कभी भी इस कपल के घर में नन्हा मेहमान आ सकता है।

- Advertisement -

अपने पहले बच्चे के लिए रणवीर सिंह शुरुआत से काफी एक्साइटेड थे। अब वो पिता बन गए हैं और उनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। रणवीर सिंह से कुछ वक्त पहले सवाल किया गया था कि उन्हें बेटा चाहिए या बेटी, तो एक्टर के जवाब ने सभी का दिल जीत लिया था। एक्टर ने कहा था कि बच्चे भगवान के प्रसाद की तरह होते हैं, जिसे आपको दिल से स्वीकार करना चाहिए। दीपिका पादुकोण की बेटी की झलक के लिए फैन्स दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इसके लिए सभी को काफी इंतजार करना होगा क्योंकि अक्सर स्टार्स लंबे वक्त तक अपने बच्चों के चेहरे को रिवील नहीं करते हैं।

कुछ दिन पहले ही दीपिका ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। एक्ट्रेस ने सोमवार शाम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 14 फोटोज शेयर किए। इन फोटोज को शेयर करते हुए दीपिका ने एक तरह से उन लोगों को भी जवाब दे दिया है जो उनकी प्रेग्नेंसी को फेक बता रहे थे। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में एक्ट्रेस की डिलीवरी डेट 28 सितंबर बताई जा रही थी।

 

More articles

Latest article