Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG Crime: राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी! एक ही रात दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

August 24, 2026

CG ACCIDENT NEWS : स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 17-18 बच्चे थे सवार, मची चीख-पुकार

August 24, 2026

ईरान की पड़ोसी देशों को खुली चेतावनी! अमेरिका की आर्थिक जंग में साथ दिया तो माना जाएगा ‘दुश्मन’

August 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, August 25
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

Delhi air pollution: ओवरऑल AQI 355, दिल्ली में दमघोंटू हवा ने बढ़ाई मुसीबत, पाबंदियों के बावजूद प्रदूषण में सुधार नहीं

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 24, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 734
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Delhi air pollution: राजधानी दिल्ली में आज सुबह की शुरुआत धुंध और कोहरे से हुई। राजधानी में पाबंदियों के बाद भी वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार नहीं हो रहा है। आज सुबह भी ओवर ऑल वायु गुणवत्ता सूचकांक 355 दर्ज किया गया है। धीमी गति की हवा और धुंध से दिल्ली गैस चेंबर बनी हुई है। राजधानी के 40 में से 28 जगहों पर एक्यूआई का लेवल 400 था।

कहां कितना प्रदूषण?

दिल्ली के मुंडका में वायु गुणवत्ता सूचकांक 435, आनंद विहार में 455, द्वारका में 430, नरेला में 400, पंजाबी बाग में 421 और आईटीओ पर 410 दर्ज किया गया। एक्सपर्ट की मानें तो दिल्ली में लगातार एक्यूआई खऱाब रहने की मुख्य वजह मौसम का मिजाज है। तापमान में कमी के चलते प्रदूषण के स्तर में भारी वृद्धि हुई है।

मंगलवार को भी गंभीर रहा प्रदूषण का स्तर

वहीं मंगलवार को भी एक्यूआई का स्तर गंभीर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को राजधानी में धुंध छाई रही और शाम चार बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 412 दर्ज किया गया जो गंभीर श्रेणी में आता है। एक दिन पहले यह 373 था जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। शहर में कार्यरत 40 निगरानी स्टेशन में से पांच में वायु गुणवत्ता का स्तर 450 से अधिक दर्ज किया गया, जिनमें नेहरू नगर (465), मुंडका (457), चांदनी चौक (453), ओखला (452) और जहांगीरपुरी शामिल हैं। वहीं, 26 स्टेशन में यह गंभीर श्रेणी में रही।

खराब AQI के मामले में दिल्ली दूसरे स्थान पर

सीपीसीबी के ‘समीर ऐप’ के अनुसार अन्य केंद्रों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई। देश में सबसे खराब वायु गुणवत्ता के मामले में दिल्ली दूसरे स्थान पर रही, जहां एक्यूआई 412 दर्ज किया गया जबकि पड़ोसी शहर नोएडा में एक्यूआई 426 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार देशभर के जिन 230 शहरों में वायु गुणवत्ता की निगरानी की गई उनमें से केवल इन दो शहरों में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गयी।

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है। वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता अगले छह दिनों तक बहुत खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है, जबकि पहले जारी किया गया पूर्वानुमान गलत साबित हुआ है और मंगलवार को प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच गया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

ईरान की पड़ोसी देशों को खुली चेतावनी! अमेरिका की आर्थिक जंग में साथ दिया तो माना जाएगा ‘दुश्मन’

August 24, 2026

जेंलेस्की के शहर पर रूस का भीषण ड्रोन हमला, शॉपिंग मॉल में मची तबाही… 121 लोग हुए घायल; जाने कितने लोगों की हुई मौत

August 22, 2026

Gold Mine Collapse in CAR: खुदाई के दौरान धंसी सोने की खदान, 30 मजदूरों की मौके पर मौत; कई अब भी फंसे

August 19, 2026

गाजा को लेकर इजरायली मंत्री बेन-ग्विर के बयान से मचा बवाल, बोले- हर रात 30-40 लोगों को मारना चाहिए

August 17, 2026

ओवरलोडिंग बनी काल! 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

August 16, 2026

Donald Trump Assasination Threat by Iran: ट्रंप का बड़ा खुलासा – “हां, मेरी जान को खतरा था”, इसी वजह से तुर्की में बदला गया विमान

August 12, 2026
Editors Picks

CG Crime: राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी! एक ही रात दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

August 24, 2026

CG ACCIDENT NEWS : स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 17-18 बच्चे थे सवार, मची चीख-पुकार

August 24, 2026

ईरान की पड़ोसी देशों को खुली चेतावनी! अमेरिका की आर्थिक जंग में साथ दिया तो माना जाएगा ‘दुश्मन’

August 24, 2026

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ऋषभ पंत का कमाल, एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ रचा नया रिकॉर्ड

August 24, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG Crime: राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी! एक ही रात दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

August 24, 2026

CG ACCIDENT NEWS : स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 17-18 बच्चे थे सवार, मची चीख-पुकार

August 24, 2026

ईरान की पड़ोसी देशों को खुली चेतावनी! अमेरिका की आर्थिक जंग में साथ दिया तो माना जाएगा ‘दुश्मन’

August 24, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.