Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सावधान! छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम: अगले 7 दिनों तक झमाझम बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

June 27, 2026

भारतीय रेलवे में 6,000+ पदों पर मेगा भर्ती; इस तारीख से रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

June 27, 2026

सावधान! साइबर क्राइम पोर्टल की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी; सरकार ने जारी किया अलर्ट

June 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, June 27
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

अंबूजा कोयला खदान जनसुनवाई निरस्त करने की मांग पर रायगढ़ में सैकड़ों ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 7, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
IMG 20251106 215841
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में अंबूजा कोयला खदान की प्रस्तावित जनसुनवाई को निरस्त कराने की मांग को लेकर रायगढ़ जिले के चार से अधिक गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर ग्रामीणों ने रैली निकाली और कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना दिया। इस आंदोलन को खरसिया विधायक उमेश पटेल और धरमजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया का भी समर्थन मिला।

KORBA : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर को अंबूजा कोल माइंस की जनसुनवाई निर्धारित है। प्रभावित गांव पुरूंगा, सांभरसिंघा, तेंदूमूड़ी, कोकदार समेत अन्य पंचायतों के ग्रामीणों ने कहा कि उनका क्षेत्र पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में आता है, जहां पेसा कानून लागू है। इसके तहत ग्रामसभा की अनुमति के बिना किसी परियोजना पर निर्णय नहीं लिया जा सकता।

ग्रामीणों का आरोप है कि शासन-प्रशासन ने मौखिक रूप से जनसुनवाई की अनुमति का दावा किया है, जबकि ग्रामसभा ने इस जनसुनवाई को निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया है। बावजूद इसके प्रशासन ने ग्रामीणों को अब तक कोई लिखित सूचना नहीं दी है, जिससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। धरना स्थल पर मौजूद महिलाओं और युवाओं ने बताया कि प्रस्तावित खदान अडाणी समूह की परियोजना से जुड़ी है, जिसे वे किसी भी हाल में अपने इलाके में नहीं चाहते। ग्रामीणों ने साफ कहा कि वे अपनी जल, जंगल और जमीन किसी कंपनी को नहीं सौंपेंगे। तीन ग्राम पंचायतों की सभाओं में जनसुनवाई के विरोध में प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसकी प्रति पहले भी जिला प्रशासन को सौंपी जा चुकी है। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक जनसुनवाई को निरस्त करने की लिखित घोषणा नहीं की जाती, उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। कई ग्रामीणों ने तो धरना स्थल पर ही रुककर भोजन बनाने और रात बिताने की तैयारी की है।

इस दौरान विधायक उमेश पटेल ने कहा कि जब ग्रामसभा ने जनसुनवाई का प्रस्ताव पारित ही नहीं किया, तो यह प्रक्रिया गैरकानूनी है। इसे तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा फर्जी ग्रामसभा प्रस्ताव दिखाकर कंपनियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। वहीं, इस पूरे मामले पर रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य ही ग्रामीणों की बात सुनना है। उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अवसर दिया जाएगा। इसके निरस्तीकरण का कोई तर्क नहीं है, लेकिन प्रशासन संवाद के माध्यम से ग्रामीणों की बात समझने का प्रयास कर रहा है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

सावधान! छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम: अगले 7 दिनों तक झमाझम बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

June 27, 2026

छत्तीसगढ़ के बीयर प्रेमियों के लिए खुशखबरी: सरकार ने क्राफ्ट बीयर को दी मंजूरी, अब मिलेंगे अलग-अलग फ्रेश फ्लेवर्स!

June 26, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र: 5 दिन, 1033 सवाल; इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी

June 26, 2026

दर्दनाक हादसा: मासूम की मौत के बाद ट्रक चालक ने दो बार तोड़ा पुलिस बैरिकेड, मची अफरा-तफरी

June 26, 2026

LPG Cylinder New Rules : कमर्शियल LPG सप्लाई पर सरकार ने हटाया बैन, थोक खरीद 50% तक हुई बहाल

June 26, 2026

CG Naxal News: नारायणपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, INSAS-SLR समेत हथियारों का जखीरा और 24 लाख रुपये जब्त

June 26, 2026
Editors Picks

सावधान! छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम: अगले 7 दिनों तक झमाझम बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

June 27, 2026

भारतीय रेलवे में 6,000+ पदों पर मेगा भर्ती; इस तारीख से रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

June 27, 2026

सावधान! साइबर क्राइम पोर्टल की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी; सरकार ने जारी किया अलर्ट

June 27, 2026

गर्मियों की सौगात या सेहत के लिए आफत? खाने से पहले पानी में क्यों भिगोनी चाहिए लीची, जानिए इसके फायदे और नुकसान

June 27, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

सावधान! छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम: अगले 7 दिनों तक झमाझम बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

June 27, 2026

भारतीय रेलवे में 6,000+ पदों पर मेगा भर्ती; इस तारीख से रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

June 27, 2026

सावधान! साइबर क्राइम पोर्टल की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी; सरकार ने जारी किया अलर्ट

June 27, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.