- Advertisement -

‘धुरंधर’ फेम एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल, देखें तस्वीरें

Must read

Sara Arjun: फिल्म ‘धुरंधर’ से चर्चा में आईं एक्ट्रेस सारा अर्जुन शनिवार सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं. वह अपनी मां सान्या अर्जुन के जन्मदिन के खास मौके पर अपने पिता राज अर्जुन के साथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आई थीं. सारा ने वहां प्रसिद्ध भस्म आरती में हिस्सा लिया और नंदी हॉल में बैठकर विधिवत पूजा-अर्चना की. पारंपरिक साड़ी पहने सारा ने मंदिर के आध्यात्मिक माहौल का आनंद लिया और अपनी सफलता व परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की.

- Advertisement -

पहली बार बाबा के दर्शन के लिए पहुंची सारा अर्जुन

एक्ट्रेस सारा अर्जुन पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचीं. उनके साथ उनकी सहेली सान्या और पिता राज भी थे. इन सभी ने सुबह 4 बजे होने वाली प्रसिद्ध भस्म आरती में हिस्सा लिया और करीब 2 घंटे तक मंदिर में रहकर पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की. इस दौरान सारा पूरी तरह भक्ति के रंग में डूबी नजर आईं और उन्होंने ‘जय महाकाल’ के नारे भी लगाए.

नंदी के कान में बताई मनोकामना

पूजा पूरी करने के बाद सारा ने नंदी जी के कान में अपनी इच्छा भी बताई. इसके बाद उन्होंने गर्भगृह की चौखट से भगवान महाकाल को जल चढ़ाया और उनका आशीर्वाद लिया.

sara arjun

इस दौरान मंदिर प्रशासन की तरफ से सारा और उनके परिवार का खास स्वागत-सत्कार भी किया गया.

महाकाल के दर्शन करके बहुत अच्छा लगा- सारा अर्जुन

दर्शन करने के बाद सारा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महाकाल के दर्शन करके उन्हें बहुत शांति और सुकून मिला है.

sara arjun 1

उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने लिए कुछ खास नहीं मांगा, बल्कि सभी की अच्छी सेहत की प्रार्थना की. साथ ही सारा ने मंदिर की अच्छी व्यवस्थाओं की भी काफी तारीफ की.

‘धुरंधर’ से लोकप्रिय हुईं सारा

सारा के पिता राज अर्जुन फिल्म जगत के एक मशहूर अभिनेता हैं, जो अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. सारा खुद भी हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकी हैं. उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ से मिली है. इससे पहले सारा बचपन से ही कई विज्ञापनों और फिल्मों में बाल कलाकार (child artist) के रूप में काम कर चुकी हैं.

More articles

Latest article