30.1 C
Raipur
Tuesday, February 11, 2025

पानी में डुबाओ या छत से गिराओ… सब कुछ झेल लेगा Doogee का नया रग्ड फोन

Must read

Doogee S200 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। इसे कंपनी पावरफुल प्रोसेसर और रग्ड लुक के साथ लेकर आई है। इसमें 33W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 10100 mAh की जंबो बैटरी दी गई है। फोन का डिजाइन देखने में बेहद यूनीक और मजबूत है। इसकी कीमत कितनी है और इसमें क्या स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। आइए जानते हैं।

छत से गिराओ या पानी में डुबाओ, सब कुछ झेल सकता है Doogee का लेटेस्ट रग्ड फोन। Doogee ने हाल ही में अपना नया रग्ड स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। इसे S सीरीज के तहत Doogee S200 नाम से कंपनी लेकर आई है। यह डिवाइस S सीरीज का पहला 5G इनेबल्ड रग्ड फोन है। इसमें बैटरी और प्रोसेसर से लेकर सबकुछ पावरफुल ऑफर किया है। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।

लेटेस्ट रग्ड फोन में 6.72 इंच का FHD+ IPS मेन डिस्प्ले मिलता है। इसमें स्मूथ और वाइब्रेंट विजुअल के लिए 120 हर्टज का रिफ्रेश रेट है। फोन में 1.32 इंच का एक सेकेंडरी एमोलेड डिस्प्ले भी दिया गया है, जो नोटिफिकेशन जैसे जरूरी काम करने के लिए है।

फोन में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है। इसमें 12GB रैम है जिसे 32GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है। फोन में 256GB इंटरनल स्टोरेज है। यह एंड्रॉइड 14 ओएस पर रन करता है।

इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 100MP AI एन्हांस्ड मेन कैमरा और 20MP का नाइट विजन कैमरा है, जो कम रोशनी में भी क्लियर फोटो क्लिक कर सकता है। क्लोज-अप शॉट्स के लिए 2MP का मैक्रो कैमरा है। इसका कैमरा हाई-क्वालिटी के साथ 4K वीडियो भी रिकॉर्ड करता है। अंडरवाटर फोटोग्राफी के लिए S200 5 फीट (1.5 मीटर) तक की गहराई को संभाल सकता है, जो इसे एडवेंचर फोटोग्राफी के लिहाज से बेस्ट है।

इसमें 10,100mAh की बड़ी बैटरी है। जिसे 33W के चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
इसका डिजाइन देखने में बेहद यूनीक लगता है। Doogee S200 में एक बोल्ड मेचा-इंस्पायर्ड डिजाइन है। इसमें स्लीक लाइन्स को शक्तिशाली और फ्यूचरिस्टिक लुक के साथ जोड़ा गया है। S200 के मजबूत डिजाइन को इसके एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमीनियम बिल्ड द्वारा तैयार किया गया है। इसे MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और IP69/IP69K रेटिंग मिली हुई है।
Doogee S200 ग्रे और सिल्वर कलर में आता है। यह कई बाजारों में बिक्री के लिए मौजूद है। इसे अमेजन यूके पर £259.99 में लिस्ट किया गया है और साथ में £70 का डिस्काउंट वाउचर है। अमेरिका में अमेजन.कॉम इसे $90 के कूपन के साथ $339.99 में ऑफर कर रहा है। भारत में इसकी कीमत 33,638 रुपये है।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article