Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Chhattisgarh Transfer News: महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 परियोजना अधिकारी समेत 30 पर्यवेक्षकों का तबादला

May 20, 2026

CG Crime – 2.34 करोड़ का सोना लेकर फरार हुआ ज्वेलरी शॉप का कर्मचारी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

May 20, 2026

बंगाली समाज छत्तीसगढ़ की 5 दिवसीय बाल संस्कार पाठशाला शुरू, 35 से ज्यादा बच्चों ने लिया हिस्सा

May 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, May 21
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Health & Fitness
Health & Fitness

आंखों में होने वाली जलन या दर्द को भूलकर न करें अनदेखा, इन 5 समस्याओं का हो सकता है संकेत

The Janta NewsBy The Janta NewsJanuary 16, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 279
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

आंखों में दर्द या जलन महसूस होना आम समस्या है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना बिल्कुल भी समझदारी नहीं है। यह कई कारणों से हो सकती है, जैसे ज्यादा समय तक स्क्रीन देखना, धूल-मिट्टी या प्रदूषण के संपर्क में आना या फिर आंखों से जुड़ी कोई समस्या। इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि अगर आपको लगातार आंखों में जलन या दर्द महसूस हो रहा है, तो इसके पीछे कौन-सी 5 वजहें जिम्मेदार हो सकती हैं। आइए जानें।

कंप्यूटर, मोबाइल और टैबलेट का ज्यादा इस्तेमाल करने से हमारी आंखें काफी ड्राई हो जाती हैं। इससे आंखों में जलन, दर्द और धुंधला दिखाई देने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसे डिजिटल आई स्ट्रेन कहते हैं, जिससे बचने के लिए हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी चीज को देखें। इसके अलावा, स्क्रीन की रोशनी को कम करना, आंखों को नम रखने के लिए नियमित रूप से पलकें झपकाना और नीली रोशनी वाले चश्मे का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद होता है।

आंखों के दर्द और जलन कई कारणों से हो सकते हैं, जिनमें से कुछ आई इन्फेक्शन भी शामिल हैं। कंजंक्टिवाइटिस और यूवाइटिस जैसी समस्याएं आंखों में रेजनेस, पानी बहना और धुंधलापन पैदा कर सकती हैं। कंजंक्टिवाइटिस में आमतौर पर आंखें लाल और सूजी हुई दिखती हैं, जबकि यूवाइटिस में आंख के अंदर की परतें सूज जाती हैं। इन दोनों ही स्थितियों में आंखों में दर्द और रोशनी के प्रति संवेदनशीलता भी हो सकती है। अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे, तो बिना देर किए आंखों के डॉक्टर से संपर्क करें।

हमारे आस-पास मौजूद धूल, पराग कण या अन्य एलर्जन्स (ऐसी चीजें जिनसे एलर्जी होती है) अक्सर आंखों में जलन, दर्द और खुजली पैदा करते हैं। एलर्जिक रिएक्शन के चलते आंखें लाल हो जाती हैं और सूज जाती हैं। अगर आपको लगता है कि आपकी आंखों की समस्या एलर्जी के कारण हो रही है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वे आपके लिए एलर्जी की सही दवा लिख सकते हैं।

आंखों में नमी की कमी यानी सूखी आंखें, एक आम समस्या है। जब आंसू पर्याप्त मात्रा में नहीं बनते या बहुत जल्दी सूख जाते हैं, तो आंखों की सतह पर रगड़न होती है जिससे दर्द, जलन और धुंधला दिखाई देना जैसी समस्याएं होती हैं। ये समस्या अक्सर एयर कंडीशनिंग, हीटिंग सिस्टम या लंबे समय तक डिजिटल डिवाइसों का यूज करने से होती है। ड्राई आई के इलाज के लिए आमतौर पर आर्टिफिशियल टियर्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो आंखों को नमी पहुंचाकर दर्द और जलन से राहत दिलाते हैं।

आंखों में दर्द और जलन हमेशा मामूली समस्या नहीं होती। कई बार ये गंभीर बीमारियों जैसे ग्लूकोमा या रेटिनल डिस्ट्रॉफी का संकेत भी हो सकता है। अगर आपको अचानक तेज दर्द, धुंधला दिखना, रोशनी में चकाचौंध या आंखों की रोशनी में कोई अन्य बदलाव महसूस हो, तो तुरंत आंख स्पेशलिस्ट से संपर्क करें। जल्दी इलाज से गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Coronavirus Deaths: कोरोना पर बड़ा खुलासा… असल में मौतों का आंकड़ा सरकारी रिपोर्ट से तीन गुना ज्यादा, WHO रिपोर्ट से मचा हड़कंप

May 16, 2026

Circadian Rhythm Disorder: 8 घंटे नींद के बाद भी नहीं जा रही थकान? शरीर दे रहा गंभीर बीमारी का संकेत!

May 7, 2026

Kidney Disease Warning: शरीर में दिख रहे ये संकेत? समय रहते नहीं संभले तो किडनी हो सकती है डैमेज

May 6, 2026

Heart Attack Recovery: ब्रश न करना बन सकता है जानलेवा! स्टडी में खुलासा – दिल की बीमारी का बढ़ रहा खतरा

May 4, 2026

Kitchen Cancer Risk: सावधान! किचन में रखी ये आम चीजें बढ़ा सकती हैं कैंसर का रिस्क, तुरंत करें बाहर

May 1, 2026

Morning Joint Pain Alert: सुबह उठते ही जोड़ों में जकड़न और दर्द? ये गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत!

April 30, 2026
Editors Picks

Chhattisgarh Transfer News: महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 परियोजना अधिकारी समेत 30 पर्यवेक्षकों का तबादला

May 20, 2026

CG Crime – 2.34 करोड़ का सोना लेकर फरार हुआ ज्वेलरी शॉप का कर्मचारी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

May 20, 2026

बंगाली समाज छत्तीसगढ़ की 5 दिवसीय बाल संस्कार पाठशाला शुरू, 35 से ज्यादा बच्चों ने लिया हिस्सा

May 20, 2026

CG School Fee increased: महंगाई के बीच अभिभावकों को बड़ा झटका, छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ेगी

May 20, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Chhattisgarh Transfer News: महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 परियोजना अधिकारी समेत 30 पर्यवेक्षकों का तबादला

May 20, 2026

CG Crime – 2.34 करोड़ का सोना लेकर फरार हुआ ज्वेलरी शॉप का कर्मचारी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

May 20, 2026

बंगाली समाज छत्तीसगढ़ की 5 दिवसीय बाल संस्कार पाठशाला शुरू, 35 से ज्यादा बच्चों ने लिया हिस्सा

May 20, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.