Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मिडिल ईस्ट में फिर भड़क सकता है युद्ध! सख्त हुए ट्रंप, कहा ‘ईरान ने अभी तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई’

May 4, 2026

IND vs PAK: क्रिकेट के मैदान पर फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, जानिए कब होगा महामुकाबला

May 4, 2026

लंबित मामलों के निपटारे का मौका—दिल्ली में National Lok Adalat इस तारीख को, 7 जगहों पर लगेगी अदालत

May 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, May 5
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

Google पर गलती से भी न सर्च करें ये 4 चीज, जेल जाने तक की आ सकती है नौबत!

The Janta NewsBy The Janta NewsFebruary 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 147
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

आज के डिजिटल युग में इंटरनेट हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लोग अपने हर सवाल का जवाब गूगल पर ढूंढते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी हर ऑनलाइन गतिविधि पर नजर रखी जाती है? जी हां, आपकी ब्राउजिंग हिस्ट्री को इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP), सर्च इंजन और साइबर सुरक्षा एजेंसियां ट्रैक कर सकती हैं। अगर आप गूगल पर कुछ गलत या गैरकानूनी चीजें सर्च करते हैं, तो यह आपको भारी पड़ सकता है। यहां तक कि जेल जाने की नौबत भी आ सकती है! इसलिए सावधान रहें और इन चार खतरनाक सर्च टर्म्स से दूर रहने में ही भलाई है।

‘बम बनाने का तरीका’

अगर आपने मजाक में भी गूगल पर ‘बम कैसे बनाएं’ या ‘विस्फोटक बनाने का तरीका’ सर्च कर लिया, तो यह सीधे आपको मुश्किल में डाल सकता है। सुरक्षा एजेंसियां ऐसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखती हैं और अगर उन्हें कोई संदिग्ध एक्टिविटी दिखती है, तो वे तुरंत एक्शन ले सकती हैं। ऐसे मामलों में पुलिस पूछताछ के लिए भी बुला सकती है और अगर आपकी एक्टिविटी संदिग्ध पाई गईं, तो आपको अरेस्ट भी किया जा सकता है।

‘चाइल्ड अश्लील कंटेंट’

चाइल्ड अश्लील कंटेंट पूरी दुनिया में गैरकानूनी मानी जाती है और भारत में भी इस पर सख्त कानून लागू हैं। अगर कोई व्यक्ति गूगल पर चाइल्ड अश्लील कंटेंट से जुड़ा कोई भी कंटेंट सर्च करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। POCSO अधिनियम के तहत ऐसे मामलों में लंबी सजा और भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। सरकार और साइबर एजेंसियां ऐसी वेबसाइटों को ट्रैक करके ब्लॉक भी कर देती हैं। इसलिए ऐसी सर्च से हमेशा दूर रहें।

‘हैकिंग ट्यूटोरियल और सॉफ्टवेयर’

गूगल पर ‘हैकिंग सीखें’, ‘हैकिंग टूल्स डाउनलोड करें’ या ‘किसी का पासवर्ड कैसे चुराएं’ जैसे टर्म्स सर्च करना भी आपको परेशानी में डाल सकता है। साइबर क्राइम यूनिट और सुरक्षा एजेंसियां लगातार ऐसे मामलों पर नजर रखती हैं। अगर आपको किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल पाया गया, तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। भारत में गैरकानूनी हैकिंग अपराध की कैटेगरी में आता है। इसके लिए सख्त सजा का प्रावधान है।

‘पायरेटेड मूवी’

बहुत से लोग गूगल पर फ्री में मूवी डाउनलोड करने के लिए ‘पायरेटेड मूवी डाउनलोड’ या ‘फ्री HD मूवी लिंक’ जैसे शब्द सर्च करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना भी गैरकानूनी है। कॉपीराइट कानूनों के तहत पायरेसी अपराध माना जाता है। अगर आप पायरेटेड कंटेंट डाउनलोड या शेयर करते हैं, तो आप पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना या 3 साल तक की जेल हो सकती है।

क्या करें?

सिक्योर ब्राउजिंग करें- कोई भी सर्च करने से पहले दो बार सोचें कि कहीं यह गैरकानूनी तो नहीं। VPN पर भी भरोसा न करें- VPN इस्तेमाल करके भी आप पूरी तरह सुरक्षित नहीं होते, क्योंकि एजेंसियां इसे ट्रैक कर सकती हैं। साइबर कानूनों की जानकारी रखें- ऑनलाइन दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए साइबर लॉ के बारे में पढ़ें और नियमों का पालन करें। गैरकानूनी कंटेंट से बचें- किसी भी अवैध वेबसाइट पर न जाएं और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत—सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,450 के पार

April 21, 2026

‘परिसीमन के नाम पर महिला आरक्षण में देरी क्यों?’ जयराम रमेश ने सोनिया-राहुल के पत्र का किया जिक्र

April 21, 2026

डिजिटल अरेस्ट मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- शिक्षित लोग भी बन रहे शिकार

April 20, 2026

Android यूजर्स सावधान! ये खतरनाक मैलवेयर आपके फोन पर कर सकता है पूरा कंट्रोल

April 1, 2026

Election Schedule Row: प्रियंका गांधी ने चुनाव कार्यक्रम पर उठाए सवाल, बोलीं- क्या BJP की सुविधा देखकर तय हुई मतदान की तारीख?

March 16, 2026

Fans Celebration: भारत की ऐतिहासिक जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे फैंस; हर ओर दिखा जीत का उत्साह

March 9, 2026
Editors Picks

मिडिल ईस्ट में फिर भड़क सकता है युद्ध! सख्त हुए ट्रंप, कहा ‘ईरान ने अभी तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई’

May 4, 2026

IND vs PAK: क्रिकेट के मैदान पर फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, जानिए कब होगा महामुकाबला

May 4, 2026

लंबित मामलों के निपटारे का मौका—दिल्ली में National Lok Adalat इस तारीख को, 7 जगहों पर लगेगी अदालत

May 4, 2026

IPL 2026: बोर्ड टॉपर्स के लिए बड़ा तोहफा… 10 मई को रायपुर में लाइव देखेंगे RCB vs MI मुकाबला

May 4, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

मिडिल ईस्ट में फिर भड़क सकता है युद्ध! सख्त हुए ट्रंप, कहा ‘ईरान ने अभी तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई’

May 4, 2026

IND vs PAK: क्रिकेट के मैदान पर फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, जानिए कब होगा महामुकाबला

May 4, 2026

लंबित मामलों के निपटारे का मौका—दिल्ली में National Lok Adalat इस तारीख को, 7 जगहों पर लगेगी अदालत

May 4, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.