- Advertisement -

रमा एकादशी पर करें तुलसी की जड़ से जुड़े ये उपाय

Must read

भगवान विष्णु की लीला अपरंपार है। अपने भक्तों पर कृपा-दृष्टि बरसाते हैं। उनकी कृपा से भक्तों के सभी दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। वहीं तुलसी माता  की पूजा करने से घर में सुख एवं समृद्धि आती है। साधक श्रद्धा भाव से तुलसी माता की पूजा करते हैं। साथ ही एकादशी का व्रत रखते हैं।

- Advertisement -
  1. 28 अक्टूबर को रमा एकादशी है।
  2. इस वर्ष 13 नवंबर को तुलसी विवाह है।
  3. देवउठनी एकादशी शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है।

सनातन धर्म में कार्तिक महीने का विशेष महत्व है। यह महीना पूर्णतया भगवान विष्णु एवं तुलसी माता को प्रिय है। इस महीने में भगवान विष्णु एवं तुलसी माता की पूजा की जाती है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को चराचर के स्वामी भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागृत होते हैं। इससे पूर्व कृष्ण पक्ष में दशमी तिथि के अगले दिन रमा एकादशी मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और तुलसी माता की पूजा की जाती है। साथ ही तुलसी से जुड़े उपाय भी किए जाते हैं। अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो रमा एकादशी के दिन भक्ति भाव से भगवान जगदीश की पूजा  करें। इस समय की जड़ से जुड़े ये उपाय अवश्य करें। इन उपायों को करने से आय में बढ़ोतरी होती है।

More articles

Latest article