सोते समय सपनों का आना हमें एक आम-सी बात लगती है, लेकिन हमारे कुछ सपने हमें भविष्य में घटने वाली घटनाओं के बारे में भी आगाह करते हैं। सपनों से संबंधित एक शास्त्र है, जिसे स्वप्न शास्त्र के नाम से जाना जाता है। चलिए जानते हैं कि अगर कोई सपना आपको बार-बार दिखाई दे रहा है, तो इसका क्या अर्थ हो सकता है।
मिलती है तरक्की
अगर कोई व्यक्ति को सपने में खुद को ऊंची दीवार पर बैठे रहने का सपना बार-बार देखता है, तो यह काफी शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में खूब तरक्की मिलने वाली है। साथ ही आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है।
देवी-देवताओं का सपना
स्वप्न शास्त्र में यह माना गया है कि अगर किसी व्यक्ति को सपने में बार-बार देवी-देवताओं दिखाई देते हैं, तो यह एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। वहीं अगर किसी व्यक्ति को सपने में भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी बजाते हुए देखते हैं, तो आपके आने वाले जीवन के लिए एक शुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने का अर्थ है कि आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं।
शुभ है ये सपना
सपने में अगर किसी व्यक्ति को बारिश दिखाई देती है, तो यह एक शुभ सपना माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि जल्द ही आपकी सारी परेशानियों खत्म होने वाली हैं। इसी के साथ बारिश का सपना धन लाभ की ओर भी इशारा करता है।
जलता हुआ दीपक देखना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति को अपने सपने में बार-बार जलता हुआ दीपक दिखाई देता है, तो यह एक बहुत शुभ सपना माना जाता है। इस तरह के सपने आने का अर्थ है कि आपको कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। इसी के साथ जल्द ही आपको धन संबंधी समस्याओं का निवारण होगा।