Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG Crime News: लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, प्रेमिका ने भी गला काटकर की जान देने की कोशिश

August 26, 2026

Nepal Flash Flood: तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, 1000 लोगों के बहने की आशंका

August 26, 2026

ETPL 2026 का आज से आगाज, 6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

August 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, August 27
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Business
Business

Dussehra 2024: इन 4 शुभ योग में मनाया जाएगा दशहरा, नोट करें शुभ मुहूर्त एवं पूजा का समय

The Janta NewsBy The Janta NewsOctober 11, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। देशभर में शारदीय नवरात्र का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। शारदीय नवरात्र आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है। इस दौरान मां दुर्गा की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। इसके अगले दिन दशहरा (Dussehra Celebration) मनाया जाता है। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर भगवान श्रीराम की पूजा की जाती है। भगवान राम की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के कार्यों में सफलता मिलती है। ज्योतिषियों की मानें तो दशहरा पर कई शुभ योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान श्रीराम की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही जीवन में खुशियो का आगमन होगा। आइए, दशहरा का शुभ मुहूर्त एवं योग जानते हैं-

वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होगी और 13 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 08 मिनट पर समाप्त होगी। इसके बाद एकादशी तिथि शुरू होगी। इस शुभ अवसर पर यानी 12 अक्टूबर को बुराई पर अच्छाई का प्रतीक पर्व दशहरा (Dussehra 2024) मनाया जाएगा। इस दिन दोपहर के समय में पूजा का शुभ मुहूर्त है।

दशहरा मुहूर्त मुहूर्त (Dussehra Vijay Muhurat)

विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 03 मिनट से लेकर 02 बजकर 49 मिनट तक है।

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 44 मिनट से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक है।

गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 54 मिनट से लेकर 06 बजकर 19 मिनट तक है।

शुभ योग

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इन योग में भगवान राम की पूजा करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध होंगे। रवि योग का संयोग दिन भर है। वहीं, सर्वार्थ सिद्धि योग भी दिन भर है। इस योग का समापन 13 अक्टूबर को होगा। ज्योतिष रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग को शुभ मानते हैं। इन योग में मंगलकार्य कर सकते हैं। साथ ही खरीदारी कर सकते हैं। इस शुभ तिथि पर खरीदारी करना बेहद शुभ होता है। इसके साथ ही दशहरा पर श्रवण नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है। कुल मिलाकर कहें तो वर्षों बाद दशहरा पर एक साथ 4 मंगलकारी योग बन रहे हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Rule Change From 1 August: आज से लागू हुए नए नियम! LPG, ईंधन, तत्काल टिकट और ITR समेत इन 10 चीजों में बड़ा बदलाव

August 1, 2026

1st August Rule Change : 1 अगस्त से बदल जाएंगे कई बड़े नियम! तत्काल टिकट, CKYC समेत इन बदलावों का आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर 

July 31, 2026

Price Change 1st August: 1 अगस्त से महंगाई का बड़ा झटका! चाय, साबुन, हेयर ऑयल से लेकर टीवी-फ्रिज और कार तक बढ़ सकते हैं दाम

July 30, 2026

डीमार्ट ने बढ़ाया फार्मेसी कारोबार, दवाइयों पर 20% तक की छूट

July 29, 2026

पश्चिम एशिया संकट पर RBI गवर्नर का बयान—भारत ने बढ़ाया घरेलू तेल और गैस उत्पादन

April 21, 2026

अमेरिका में टैरिफ रिफंड शुरू—वॉलमार्ट को मिल सकते हैं 10 बिलियन डॉलर, अन्य कंपनियों पर भी नजर

April 21, 2026
Editors Picks

CG Crime News: लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, प्रेमिका ने भी गला काटकर की जान देने की कोशिश

August 26, 2026

Nepal Flash Flood: तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, 1000 लोगों के बहने की आशंका

August 26, 2026

ETPL 2026 का आज से आगाज, 6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

August 26, 2026

CG Teacher Transfer: बड़ी संख्या में शिक्षकों का हुआ तबादला, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

August 26, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG Crime News: लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, प्रेमिका ने भी गला काटकर की जान देने की कोशिश

August 26, 2026

Nepal Flash Flood: तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, 1000 लोगों के बहने की आशंका

August 26, 2026

ETPL 2026 का आज से आगाज, 6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

August 26, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.