24.4 C
Raipur
Friday, February 27, 2026
- Advertisement -

Dussehra 2024 – आज जलाएं इतने दिए, जाने किस दिशा में रखना है अच्छा…

Must read

हिंदू धर्म में दशहरा पर्व का बहुत महत्व है। इस दिन भगवान राम ने रावण का दहन किया था और इसलिए इस पर्व को बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार मां दुर्गा ने इसी दिन महिषासुर का वध भी किया था इसलिए इस दिन घर के बाहर दिए जलाए जाते हैं और रंगोली से घर का द्वार सजाया जाता है। इस दिन कितने दिए जलाना चाहिए और किस दिशा में दिए जलाना शुभ होता है आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताएंगे।

- Advertisement -

दशहरे के दिन आपको दसों दिशाओं में दिए जलाना चाहिए। इसमें पूर्व, पश्चिम, उत्तर,दक्षिण के अलावा पूर्व- उत्तर(ईशान कोण), दक्षिण-पूर्व(आग्नेय कोण), पश्चिम-उत्तर(वायव्य कोण),दक्षिण-पश्चिम(नैऋत्य कोण), उर्ध्व(ऊपर की ओर) शामिल है।

अब अगर बात करें कि दशहरे के दिन कितने दिए जलाना चाहिए तो इस दिन आपको 10 दिए जलाना चाहिए। इन सभी दियों को आप सरसों के तेल से जलाएं। आप चाहें तो तिल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पांच दिए पवित्र पौधे जैसे तुलसी, पीपल, शमी, बरगद और केले के पास रखें। साथ ही भगवान राम के आगे घी का दिया जलाएं।

 

More articles

Latest article