Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान की शुरुआत, 23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

June 19, 2026

Baloda Bazar Violence Updates : बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

June 19, 2026

CG News : NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

June 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, June 19
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Health & Fitness
Health & Fitness

Lung Cancer Early Signs: 3 हफ्ते से ज्यादा खांसी को न करें नजरअंदाज, ये हो सकता है लंग कैंसर का शुरुआती संकेत

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 3, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Lung
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Lung Cancer Early Signs: फेफड़ों के कैंसर का सबसे बड़ा संकेत जानना क्यों जरूरी है? इसकी वजह काफी गंभीर है. अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के अनुसार हर साल फेफड़ों के कैंसर से होने वाली मौतें प्रोस्टेट, ब्रेस्ट और कोलन कैंसर को मिलाकर होने वाली मौतों से भी ज्यादा होती हैं. यही कारण है कि इसके शुरुआती संकेतों को समझना बेहद जरूरी हो जाता है. चलिए आपको बताते हैं कि इसके लक्षण कब सामने आते हैं और यह कितना खतरनाक होता है.

65 साल की उम्र के बाद मामले

आंकड़ों के मुताबिक, ज्यादातर मरीजों में यह बीमारी 65 साल की उम्र के बाद सामने आती है. इसका सबसे बड़ा जोखिम कारक धूम्रपान है, जो फेफड़ों के कैंसर का खतरा कई गुना तक बढ़ा देता है. हालांकि, सिर्फ स्मोकिंग ही वजह नहीं है. सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, रेडॉन गैस जो एक प्राकृतिक गैस है भी इस बीमारी का बड़ा कारण बन सकती है.

क्या होते हैं इसके संकेत?

अब सवाल है कि इसका सबसे अहम संकेत क्या है? David Yashar, जो अमेरिका के मेमोरियलकेयर कैंसर इंस्टीट्यूट से जुड़े हैं, उनके अनुसार, लगातार बनी रहने वाली खांसी इसका सबसे सामान्य संकेत हो सकती है. अगर खांसी 2-3 हफ्तों तक ठीक नहीं होती, चाहे दवाइयां ली जा रही हों या घरेलू उपाय किए जा रहे हों, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

हालांकि, एक बड़ी चुनौती यह है कि लंग्स का कैंसर शुरुआती चरण में अक्सर कोई साफ लक्षण नहीं देता. कई बार इसके लक्षण तब तक सामने नहीं आते जब तक बीमारी काफी आगे न बढ़ जाए. यही वजह है कि इसके संकेत अक्सर अन्य सामान्य बीमारियों जैसे लगते हैं और लोग इन्हें गंभीरता से नहीं लेते.

कुछ अन्य संकेतों में खून के साथ खांसी आना, अचानक वजन कम होना, सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ शामिल हैं. लेकिन चूंकि ये लक्षण दूसरी बीमारियों में भी दिखते हैं, इसलिए भ्रम की स्थिति बन जाती है. अगर आप स्मोकिंग करते हैं या पहले कर चुके हैं, तो इन लक्षणों को लेकर और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे किसी भी संकेत को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है.

क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉक्टरों के मुताबिक, अगर शक ज्यादा हो तो चेस्ट एक्स-रे और सीटी स्कैन जैसे टेस्ट किए जाते हैं, जिससे यह पता लगाया जा सके कि फेफड़ों में कोई गांठ या असामान्य बदलाव तो नहीं है. इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर इलाज की दिशा तय की जाती है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

इमोजी के बढ़ते इस्तेमाल से शब्दों की दुनिया संकट में, हर साल 1 लाख से ज्यादा शब्द हो रहे गायब

June 17, 2026

FSSAI directs stakeholders to discontinue the use of newspaper for packaging or serving food products

June 7, 2026

Coronavirus Deaths: कोरोना पर बड़ा खुलासा… असल में मौतों का आंकड़ा सरकारी रिपोर्ट से तीन गुना ज्यादा, WHO रिपोर्ट से मचा हड़कंप

May 16, 2026

Circadian Rhythm Disorder: 8 घंटे नींद के बाद भी नहीं जा रही थकान? शरीर दे रहा गंभीर बीमारी का संकेत!

May 7, 2026

Kidney Disease Warning: शरीर में दिख रहे ये संकेत? समय रहते नहीं संभले तो किडनी हो सकती है डैमेज

May 6, 2026

Heart Attack Recovery: ब्रश न करना बन सकता है जानलेवा! स्टडी में खुलासा – दिल की बीमारी का बढ़ रहा खतरा

May 4, 2026
Editors Picks

‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान की शुरुआत, 23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

June 19, 2026

Baloda Bazar Violence Updates : बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

June 19, 2026

CG News : NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

June 19, 2026

CG Train Cancelled: रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

June 19, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान की शुरुआत, 23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

June 19, 2026

Baloda Bazar Violence Updates : बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

June 19, 2026

CG News : NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

June 19, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.