नई दिल्ली: गर्मी का मौसम आते ही दिल्ली में आग लगने की घटनाएं फिर सामने आने लगी हैं. इसी क्रम में गुरुवार को मेहरौली बदरपुर रोड पर एक इलेक्ट्रिक बस में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई. लोगों ने बताया कि बस में अचानक धुआं उठता दिखा और कुछ ही देर में आग की लपटें निकलने लगी. इसके चलते मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
इस दौरान मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे. पुलिस ने बताया कि घटना में किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है और समय रहते आग को बुझा लिया गया, जिससे की बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल मामले को लेकर आगे की जांच की जा रही है. गौरतलब है कि दिल्ली के विभिन्न इलाकों से भी आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. गुरुवार सुबह ही झुग्गियों में भीषण आग लगने की घटना सामने आई थी, जिसमें 50 से ज़्यादा झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं थी.
आग पर काबू पाने के लिए लगभग 16 दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका. आग लगने के बाद से एक लड़की लापता बताई गई. वहीं आग लगने का कारण भी पता नहीं चल सका है. फायरफाइटर्स और पुलिस कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सुबह करीब 6.30 बजे तक आग पर काबू पाया. घटना को लेकर जांच शुरू कर दी गई है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




