Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Chhattisgarh: माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर ऐतिहासिक सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का

October 22, 2026

छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक! दिन में तेज धूप, रात में ठंडक, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

October 22, 2026

साड़ी पहनकर AK-47 से हर्ष फायरिंग पर घिरीं SP अंकिता शर्मा, IG ने मांगा स्पष्टीकरण

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, October 22
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Health & Fitness
Health & Fitness

सेंधा नमक का ज्यादा इस्तेमाल बन सकता है थायराइड विकार का कारण, एक्सपर्ट से जानें बचाव के तरीके

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 3, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

थायराइड विकार यानी शरीर में थायराइड हार्मोन की कमी (हाइपोथायराइडिज्म), थायराइड की अधिकता (हाइपरथायराइडिज्म), थायराइड गांठ और थायराइड कैंसर की समस्या देश में लगातार बढ़ रही है। खासकर, पर्याप्त मात्रा में थायराइड हार्मोन न बनने से शरीर में थकान, वजन बढ़ने और डिप्रेशन जैसी समस्याएं देखी जाती हैं। वहीं, जिन लोगों में थायराइड हार्मोन की अधिकता होती हैं, उनमें हृदय की धड़कन बढ़ने, चिड़चिड़ापन और वजन में गिरावट जैसे परेशानियां सामने आती हैं।

थायराइड ग्रंथि शरीर में थायराइड हार्मोन का निर्माण करती है। आमतौर पर, लोगों में थायराइड हार्मोन की कमी देखी जाती है। कुछ मामलों में शरीर में जरूरत से ज्यादा थायराइड हार्मोन बनने लगता है। दोनों ही स्थिति में अलग-अलग लक्षण होते हैं। जिन्हें थायराइड की कमी होती है, खासकर बच्चों में वजन बढ़ने, पर्याप्त विकास नहीं होने और लंबाई रुकने जैसी परेशानी हो जाती है। ऐसे बच्चों के मस्तिष्क की कार्यप्रणाली भी प्रभावित होती है। महिलाओं में हाइपोथायराइडिज्म आमतौर पर ज्यादा देखा जाता है।

इसलिए, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों की थायराइड की अनिवार्य रूप से जांच होनी चाहिए। वयस्कों में इसके लक्षणों की बात करें तो हमेशा थकान महसूस होने, वजन बढ़ने, चेहरे पर सूजन, शरीर में दर्द और ठंड अधिक महसूस जैसी समस्याएं होती हैं। साथ ही, बालों और त्वचा में रुखापन आ जाता है। महिलाओं में कई बार गर्भधारण से जुड़ी परेशानी बढ़ जाती हैं। इससे हृदय की कार्यप्रणाली पर भी प्रभाव पड़ता है और हृदयगति थोड़ी धीमी हो जाती है।

आजकल देखा जा रहा है कि लोग सेंधा नमक का अधिक सेवन करने लगे हैं, खासकर जिन्हें हाइपरटेंशन की समस्या है। दरअसल, सेंधा नमक खाने की वजह से शरीर को आयोडीन नहीं मिल पाता। शरीर में आयोडीन पहुंचने का एक ही माध्यम है- आयोडीन युक्त नमक। हमें समझना होगा कि अगर शरीर को पर्याप्त आयोडीन नहीं मिलेगा तो थायराइड हार्मोन का निर्माण कम हो जाएगा और थायराइड ग्रंथि सही से काम नहीं करेगी। इसलिए, आयोडीन युक्त नमक के सेवन में विशेष ध्यान रखना चाहिए।

जिन लोगों के शरीर में थायराइड अधिक बनता है, उन्हें दूसरे तरह की समस्या होती है, जैसे उनका शरीर बहुत दुबला-पतला हो जाता है, भूख अधिक लगती है, फिर भी वजन कम रहता है। ऐसे लोगों को थकान, डायरिया की समस्या, धड़कन बढ़ने, घबराहट, गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाने, आंखों की परेशानी और महिलाओं में मासिक धर्म से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं। इस तरह के लक्षण दिखने पर चिकित्सक से जरूर मिलना चाहिए और थायराइड की जांच करा लेनी चाहिए। यह एक सामान्य तरह की रक्त जांच होती है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Health Tips: सफेद, पिंक या सेंधा नमक? कौन सा है सेहत के लिए बेहतर, जानें किसमें मिलता है आयोडीन

October 22, 2026

सालों से दूध पीते आए बड़े-बुजुर्गों को अब दूध पीने से मना क्यों करते हैं डॉक्टर? जानें किस उम्र तक पीना चाहिए दूध

October 21, 2026

सिरदर्द के साथ चक्कर आना किस बीमारी का संकेत? जानें कारण और कब डॉक्टर से मिलना जरूरी

October 20, 2026

FSSAI Guidelines: दशहरा-दिवाली से पहले FSSAI का बड़ा एक्शन, खुले में खोया-पनीर बेचने पर जेल और भारी जुर्माने की चेतावनी!

October 19, 2026

FSSAI का बड़ा प्रस्ताव: 6 महीने तक के शिशुओं के पोषण उत्पादों में ऐडेड शुगर और फ्रुक्टोज पर लगेगी रोक

October 18, 2026

Health Tips: क्या घंटों बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान? डॉक्टर से जानें कितनी देर बैठना है सुरक्षित

October 17, 2026
Editors Picks

Chhattisgarh: माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर ऐतिहासिक सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का

October 22, 2026

छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक! दिन में तेज धूप, रात में ठंडक, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

October 22, 2026

साड़ी पहनकर AK-47 से हर्ष फायरिंग पर घिरीं SP अंकिता शर्मा, IG ने मांगा स्पष्टीकरण

October 22, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रायपुर, CM विष्णुदेव साय ने किया भव्य स्वागत, जानें पूरा कार्यक्रम

October 22, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Chhattisgarh: माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर ऐतिहासिक सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का

October 22, 2026

छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक! दिन में तेज धूप, रात में ठंडक, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

October 22, 2026

साड़ी पहनकर AK-47 से हर्ष फायरिंग पर घिरीं SP अंकिता शर्मा, IG ने मांगा स्पष्टीकरण

October 22, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.