Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Reflect Orbital space mirror: अब रात में भी नहीं होगा अंधेरा! अंतरिक्ष में 60 फीट का विशाल शीशा लगाने की तैयारी, अमेरिका के प्लान ने वैज्ञानिकों को किया हैरान

July 14, 2026

Indian Railway: चलती ट्रेनों से बेडशीट-कंबल की चोरी! रेलवे ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े, किस राज्य में हो रही सबसे ज्यादा चोरी?

July 14, 2026

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: विभागीय जांच बिना शिक्षिका की बर्खास्तगी रद्द, सेवा बहाली के आदेश

July 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, July 14
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

इस फेस्टिव सीजन एक्सप्लोर करें Sri Lanka की ये 5 खूबसूरत बीच

The Janta NewsBy The Janta NewsOctober 27, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

दिशा पटानी  अपना बैग पैक करके इन दिनों श्रीलंका के खूबसूरत समुद्र तटों  पर छुट्टियां मनाने के लिए रवाना हो गई हैं। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि दिशा को ट्रैवल करना बेहद पसंद है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको ऐसे 5 खूबसूरत बीच बताते हैं जिन्हें आप भी फेस्टिव सीजन की छुट्टियों में एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  1. दिशा पटानी इन दिनों Sri Lanka में छुट्टियां बिता रही हैं।
  2. आप भी इस फेस्टिव सीजन कोलंबो में छुट्टियां बिता सकते हैं।
  3. 5 समुद्र तट ऐसे हैं, जिन्हें हर किसी को जरूर देखना चाहिए।

दिशा पटानी इन दिनों छुट्टियां मनाने के लिए श्रीलंका की राजधानी Colombo पहुंची हुई हैं। उनके इंस्टाग्राम पर साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वह अपपी बेस्ट फ्रेंड Mouni Roy के साथ इन दिनों सपनों के सफर पर निकली हुई हैं। जी हां, हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिशा ने कोलंबो के खूबसूरत समुद्र तटों  पर लहरों के मनमोहक नजारे दिखाए हैं। आसमान हल्के नीले रंग में रंगा हुआ है और बादलों के बीच निकली धूप की किरणें इस दृश्य को बेहद खूबसूरत बना रही हैं। आइए आपको भी ऐसे 5 खूबसूरत समुद्र तटों के बारे में बताते हैं जिन्हें एक्सप्लोर करने के लिए फेस्टिव सीजम की छुट्टियां एकदम बेस्ट हैं।

मिरिसा, एक खूबसूरत समुद्र तटीय शहर है जो पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। यहां आपको डॉल्फिन और ब्लू व्हेल देखने का शानदार एक्सपीरिएंस मिल सकता है। फिरोजी रंग का साफ पानी सर्फिंग के शौकीनों के लिए एक स्वर्ग जैसा है। नारियल के पेड़ों से घिरे, ज्वार की चट्टानों से सजे और जंगली पहाड़ियों के बीच छिपे हुए सुनसान समुद्र तट मिरिसा को एक उष्णकटिबंधीय स्वर्ग बनाने का काम करते हैं।

यहां विजिट कर रहे हैं तो सावधान रहें क्योंकि यहां तैराकी करना खतरनाक हो सकता है। कभी-कभी उग्र लहरें आपकी जान जोखिम में डाल सकती हैं। इसके बजाय, आप याला राष्ट्रीय उद्यान घूम सकते हैं। यहां आप हाथियों, तेंदुओं और मगरमच्छों जैसे अद्भुत जानवरों को करीब से देख सकते हैं। इसके अलावा आप नरम रेत पर टहलते हुए प्रकृति का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

श्रीलंका की खूबसूरत धरती पर बसा बेंटोटा समुद्र तट पर्यटकों का सबसे पसंदीदा स्थल है। यहां का मनमोहक दृश्य और शांत वातावरण आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। खासकर शाम के वक्त जब सूरज ढलता है और आसमान अनेक रंगों से जगमगा उठता है, तो बेंटोटा की खूबसूरती देखते ही बनती है। आप ताड़ के पेड़ों की छाया में टहल सकते है या फिर एडवेंचरस वाटर एक्टिविटीज जैसे रिवर राफ्टिंग, स्नॉर्कलिंग, डाइविंग और कयाकिंग का मजा ले सकते हैं।

उनावटुना का केले के आकार का समुद्र तट आपके लिए एकदम सही है अगर आप शांत पानी में डुबकी लगाना चाहते हैं और प्रकृति का आनंद लेना चाहते हैं। यहां आप ताड़ के पेड़ की रस्सी झूले पर झूलते हुए लैगून की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, जापानी शांति स्तूप तक की एक छोटी-सी पैदल यात्रा भी आपके इस टूर को और भी यादगार बना देगी।

हिक्काडुवा का समुद्र तट पार्टी लवर्स के लिए स्वर्ग जैसा है। यहां आपको ढेर सारे पब, क्लब और बार मिलेंगे जहां आप रात भर डांस कर सकते हैं और मजे कर सकते हैं। दिल की मर्जी से अपनी पसंदीदा ड्रिंक का लुत्फ उठाएं, म्यूज़िक के साथ झूमें और दोस्तों के साथ यादगार पल बिताएं। हिक्कडुवा का समुद्र तट आपको एक ऐसी पार्टी का अनुभव देगा जिसके बारे में आप हमेशा याद रखेंगे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Cough Syrup New Rule: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

June 16, 2026

Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

June 16, 2026

CG Patwari Arrested: ACB का बड़ा एक्शन,15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

May 25, 2026

शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत—सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,450 के पार

April 21, 2026

‘परिसीमन के नाम पर महिला आरक्षण में देरी क्यों?’ जयराम रमेश ने सोनिया-राहुल के पत्र का किया जिक्र

April 21, 2026

डिजिटल अरेस्ट मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- शिक्षित लोग भी बन रहे शिकार

April 20, 2026
Editors Picks

Reflect Orbital space mirror: अब रात में भी नहीं होगा अंधेरा! अंतरिक्ष में 60 फीट का विशाल शीशा लगाने की तैयारी, अमेरिका के प्लान ने वैज्ञानिकों को किया हैरान

July 14, 2026

Indian Railway: चलती ट्रेनों से बेडशीट-कंबल की चोरी! रेलवे ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े, किस राज्य में हो रही सबसे ज्यादा चोरी?

July 14, 2026

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: विभागीय जांच बिना शिक्षिका की बर्खास्तगी रद्द, सेवा बहाली के आदेश

July 14, 2026

CG High Court Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 58 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी तारीखें

July 14, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Reflect Orbital space mirror: अब रात में भी नहीं होगा अंधेरा! अंतरिक्ष में 60 फीट का विशाल शीशा लगाने की तैयारी, अमेरिका के प्लान ने वैज्ञानिकों को किया हैरान

July 14, 2026

Indian Railway: चलती ट्रेनों से बेडशीट-कंबल की चोरी! रेलवे ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े, किस राज्य में हो रही सबसे ज्यादा चोरी?

July 14, 2026

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: विभागीय जांच बिना शिक्षिका की बर्खास्तगी रद्द, सेवा बहाली के आदेश

July 14, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.