- Advertisement -

अक्षय कुमार का अतरंगा स्टाइल देख पेट पकड़कर हंस रहे फैन, चिथड़े कपड़ों में भी नहीं डगमगाया अक्षय का कॉन्फिडेंस

Must read

मुंबई में 6 अप्रैल को अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर एक भव्य समारोह में लॉन्च किया गया। इस कार्यक्रम में अक्षय के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और परेश रावल जैसे दिग्गज सितारे शामिल हुए। हालांकि फिल्म के ट्रेलर से कहीं ज्यादा चर्चा अक्षय कुमार के अजीबोगरीब पहनावे की हो रही है। उनका अतरंगी आउटफिट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने अक्षय के अतरंगी अवतार पर अपना रिएक्शन साझा किया है।

- Advertisement -

अक्षय के फटे कपड़ों पर उठे सवाल

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अक्षय कुमार ने एक बेहद विचित्र फैशन स्टेटमेंट देने की कोशिश की, जो दर्शकों के गले नहीं उतरा। अक्षय ने नीले रंग की एक ऐसी शर्ट पहनी थी जो जगह-जगह से फटी हुई थी, और उसके ऊपर एक कोट डाला था जो पूरी तरह से चिथड़ों जैसा दिख रहा था। इस अजीब पहनावे को और ज्यादा अतरंगी बनाने के लिए उन्होंने गले में लाल और पीले रंग की दो अलग-अलग टाइयां बांधी हुई थीं।

कई फैंस को रास नहीं आया अक्षय का फैशन

अक्षय का यह लुक सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने इसे फैशन के बजाय जबरदस्ती का दिखावा करार दिया। वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘इतनी क्या मजबूरी रही होगी?’ वहीं एक अन्य ने तंज कसते हुए कहा, ‘अमीर पहने तो फैशन और गरीब पहने तो छपरी।’ कुछ फैंस ने तो यहां तक कह दिया कि ज्यादा दौलत इंसान को पागल कर देती है और अक्षय इस लिबास में किसी जोकर या भिखारी जैसे लग रहे हैं। एक ने तो सीधे ही लिख दिया, ‘लगता है चूहे ने कुतर दिया है।’

कई फैंस ने दिया अक्षय का साथ

वहीं कई फैंस ऐसे भी थे जिन्होंने अक्षय के कॉन्फिडेंस की तारीफ की। एक फैन ने लिखा, ‘कुछ भी कहो अक्षय इसमें भी कितने कॉन्फिडेंट दिख रहे हैं।’ एक और फैन ने लिखा, ‘अक्षय का स्टाइल भले ही अतरंगा हो, लेकिन इस अटपटे कपड़े को भी कैरी करने का कॉन्फिडेंस सिर्फ उनमें ही है।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘अक्षय के सिवा कोई और ये पहन कर दिखाए, वो बस फिल्म के प्रमोशन के लिए ऐसा कर रहे हैं।’

कब रिलीज होगी फिल्म

बता दें, अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज के लिए तैयार फिल्म का पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल से हो रहा है। फिल्म की रिलीज डेट 17 अप्रैल है। फिल्म का ट्रेलर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 14 साल बाद प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी की वापसी हो रही है। फिल्म की तुलना पहले ही ‘भूल भुलैया’ से की जा रही है।

More articles

Latest article