Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा झटका; 17 जुलाई तक छुट्टियों पर लगी रोक, कलेक्टर का आदेश जारी

June 27, 2026

सावधान! छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम: अगले 7 दिनों तक झमाझम बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

June 27, 2026

भारतीय रेलवे में 6,000+ पदों पर मेगा भर्ती; इस तारीख से रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

June 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, June 27
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

फरीदाबाद में दो जगहों से बरामद हुआ 2923 किलो विस्फोटक, भारत में दहशत फैलाने की कोशिश

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 10, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
7 2
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

फरीदाबाद: देश में बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 2 अलग-अलग घरों से कुल 2923 किलो विस्फोटक मिला है। एक घर से 360 किलो विस्फोटक मिला, फिर दूसरे घर से 2563 किलो विस्फोटक मिला है। पहली कार्रवाई में एक डॉक्टर के घर से हथियार और 360 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉक्टर के घर से इन चीजों को बरामद किया है। इसके साथ ही भारत को दहलाने की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। इसके बाद हुई दूसरी कार्रवाई में फरीदाबाद के दूसरे घर से 2563 किलो संदिग्ध विस्फोटक बरामद किया गया।

डॉक्टर की निशानदेही पर बरामद हुए हथियार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज मामले में गिरफ्तार दूसरे डॉक्टर की निशानदेही पर फरीदाबाद से विस्फोटक पदार्थ और हथियार बरामद किए हैं। इससे पहले अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर आदिल के लॉकर से एक AK-47 राइफल बरामद की गई थी। आदिल की गिरफ्तारी के बाद एक दूसरे डॉक्टर को भी पकड़ा गया था। 1 डॉक्टर अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है। आशंका जताई जा रही है कि इनका ताल्लुक अंसार गजवातुल हिंद आतंकी संगठन से हो सकता है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

क्या-क्या बरामद किया गया?

  • हथियार और 3 मैगजीन
  • एक पिस्टल और जिंदा कारतूस
  • दो खाली कारतूस
  • दो अतिरिक्त मैगजीन

विस्फोटक से संबंधित बड़े भंडार भी मिले

1. सूटकेस (बड़ा)-ज्वलनशील पाउडर (MM)

2. सूटकेस (बड़ा)-ज्वलनशील पाउडर-15

3. सूटकेस (बड़ा)-ज्वलनशील पाउडर-3850

4. सूटकेस (बड़ा)-ज्वलनशील पाउडर-3755

किनके खिलाफ हुआ एक्शन?

डॉ. मुजम्मिल – लगभग 1 वर्ष 6 महीने तक अल-फलाह कॉलेज, गीता में वरिष्ठ चिकित्सक के रूप में कार्यरत।

डॉ. उमर मोहम्मद- वर्तमान में फरार है

डॉ. शाहीन शाहिद-टुकेन को आगे की पूछताछ और जांच के लिए हिरासत में ले लिया गया है।

2 डॉक्टर गिरफ्तार, 1 फरार

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, 3 डाक्टरों पर आतंकी संगठनों से जुड़े होने का शक जताया जा रहा है। कश्मीर के अनंतनाग और पुलवामा से 2 डॉक्टर गिरफ्तार किए गए हैं। 1 डॉक्टर अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है। आशंका जताई जा रही है कि इनका ताल्लुक अंसार गजवातुल हिंद आतंकी संगठन से हो सकता है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

360 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला

पुलिस को मुजम्मिल की निशानदेही के बाद तकरीबन 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला है। मुजम्मिल ने धोज इलाके में एक कमरा किराए पर लिया हुआ था वहां से अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तकरीबन 15 दिन पहले ही अमोनियम नाइट्रेट डॉक्टर मुजम्मिल तक पहुंचा था। अमोनियम नाइट्रेट आठ बड़े सूटकेस और चार छोटे सूटकेस में छुपा कर रखा हुआ था। अमोनियम नाइट्रेट को छुपाने के लिए ही डॉक्टर मुजम्मिल ने धौज इलाके में कमरा किराए पर लिया था। डॉ मुजम्मिल के धौज वाले कमरे से पुलिस को 20 टाइमर और 20 बैटरी भी मिली है।

डॉ मुजम्मिल अलफलाह यूनिवर्सिटी में सीनियर डॉक्टर है और यूनिवर्सिटी के कैंपस में ही यह रहता था। डॉ मुजम्मिल को 10 दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था। डॉ मुजम्मिल के जैश ए मोहम्मद से जुड़े होने के लिंक और पक्के सबूत पुलिस को मिले हैं। जिस स्विफ्ट कार को पुलिस ने बरामद किया है इस कार से सभी राइफल पिस्टल और मैगजीन मिली है। ये स्विफ्ट कार अलफलाह यूनिवर्सिटी में काम करने वाली एक लेडी डॉक्टर की है। पुलिस इस लेडी डॉक्टर से पूछताछ कर रही है।

एक और घर में मिला 2563 किलो विस्फोटक

एक और मामला ये है कि फरीदाबाद के दूसरे घर से 2563 किलो संदिग्ध विस्फोटक बरामद किया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में ये संदिग्ध विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट लग रहा है। सुबह से इस घर मे फरीदाबाद पुलिस और जम्मू कश्मीर पुलिस की रेड चल रही है।

मुजम्मिल ने ही ये घर किराए पर लिया था। दूसरा घर फतेहपुर तगा गांव में है। धौज से 4 किलोमीटर दूर है फतेहपुर तगा गांव। डॉक्टर मुजम्मिल ने ये घर एक मौलाना से किराए पर लिया था। मौलाना को पुलिस ने सुबह ही हिरासत में ले लिया है।

7 नवंबर को अरेस्ट हुआ था डॉक्टर आदिल

इस रेड को जम्मू कश्मीर पुलिस ने अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर आदिल को कुछ दिन पहले पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा था, ये उसी का घर है। श्रीनगर पुलिस ने सहारनपुर से डॉक्टर आदिल को 7 नवंबर को अरेस्ट किया था। 8 नवंबर को उसके अनंतनाग के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक AK-47, 2 पिस्टल और मैगजीन मिली थी और अब फरीदाबाद से उसके कमरे से ये सभी चीजें बरामद की गई हैं। यहां कई घातक हथियार मिले हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

बड़ी खबर : रेत तस्करी के विवाद में खौफनाक वारदात… भाजपा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष को फॉर्च्यूनर कार समेत जिंदा जलाया, मौके पर ही मौत

June 17, 2026

Delhi Fire Breaking: दिल्ली के बहुमंजिला होटल में भीषण आग, 21 की मौत, कई विदेशी पर्यटक भी शामिल

June 3, 2026

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत! प्रदेश में लागू हो सकता है Work From Home सिस्टम

May 15, 2026

NEET UG 2026 cancelled : नीट की परीक्षा रद्द होने के बाद क्या होगा? दोबारा फॉर्म भरना पड़ेगा या नहीं, यहां जानें हर अपडेट

May 12, 2026

Suvendu Adhikari Oath Ceremony : शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, मंत्रिमंडल में 5 बड़े चेहरों को मिली जगह

May 9, 2026

Suvendu Adhikari Bengal New CM : अमित शाह की मौजूदगी में BJP विधायक दल की बैठक, शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए CM

May 8, 2026
Editors Picks

CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा झटका; 17 जुलाई तक छुट्टियों पर लगी रोक, कलेक्टर का आदेश जारी

June 27, 2026

सावधान! छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम: अगले 7 दिनों तक झमाझम बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

June 27, 2026

भारतीय रेलवे में 6,000+ पदों पर मेगा भर्ती; इस तारीख से रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

June 27, 2026

सावधान! साइबर क्राइम पोर्टल की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी; सरकार ने जारी किया अलर्ट

June 27, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा झटका; 17 जुलाई तक छुट्टियों पर लगी रोक, कलेक्टर का आदेश जारी

June 27, 2026

सावधान! छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम: अगले 7 दिनों तक झमाझम बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

June 27, 2026

भारतीय रेलवे में 6,000+ पदों पर मेगा भर्ती; इस तारीख से रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

June 27, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.