25.1 C
Raipur
Wednesday, February 4, 2026
- Advertisement -

फिल्ममेकर श्याम बेनेगल का निधन:90 की उम्र में अंतिम सांस ली; पिता के कैमरे से पहली फिल्म बनाई थी, 8 बार जीता नेशनल फिल्म अवॉर्ड

Must read

मुंबई.प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता श्याम बेनेगल का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई सेंट्रल के वोकहार्ट अस्पताल में शाम 6:38 बजे आखिरी सांस ली।

- Advertisement -

दिल्‍ली के ‘रवींद्र जडेजा’ ने की घातक गेंदबाजी, केवल 21 रन देकर चटकाए 8 विकेट; टीम को दिलाई विशाल जीत

उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। उनकी बेटी पिया बेनेगल ने बताया, ‘वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।’ दो साल पहले उनकी दोनों किडनी खराब हो गई थीं। उसके बाद से उनका डायलिसिस के साथ इलाज चल रहा था।

श्याम बेनेगल के नाम सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड है। उन्हें 8 फिल्मों के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

More articles

Latest article