Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Rashifal 25 October 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे

October 25, 2026

ट्रंप की ईरान को खुली धमकी: ‘एक और बड़े हमले के लिए तैयार रहो’, तेहरान का पलटवार- आओ, इंटरनेट केबल काट देंगे

October 24, 2026

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, आर्मी जवान की मौत

October 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, October 25
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Featured
Featured

ममता बनर्जी पर FIR दर्ज, अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप से सियासी भूचाल; बांग्लादेश तक खलबली

The Janta NewsBy The Janta NewsJune 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 65
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। कोलकाता में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश के हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में केंद्रीय गृह मंत्रालय और गृह मंत्री अमित शाह का नाम घसीटने को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह शिकायत सिलीगुड़ी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक वकील द्वारा दर्ज कराई गई है।

Old Age Home Fire: रूह कंपा देने वाला मंजर… वृद्धाश्रम में दर्दनाक अग्निकांड, 11 बुजुर्गों की मौत, 7 गंभीर रूप से झुलसे

क्या है पूरा मामला और ममता बनर्जी का दावा?

यह विवाद 2 जून 2026 को कोलकाता के धर्मतला (Y-चैनल) में टीएमसी के एक धरना प्रदर्शन के दौरान शुरू हुआ। अपने भाषण में ममता बनर्जी ने दावा किया कि उन्हें बांग्लादेश में हुई एक ‘बड़ी हत्या’ के पीछे की पूरी साजिश और लोगों के नामों की जानकारी है, लेकिन वह उनका खुलासा नहीं करेंगी क्योंकि इससे पड़ोसी देश में उथल-पुथल मच सकती है। उनका इशारा स्पष्ट रूप से बांग्लादेशी छात्र नेता शरीफ उस्मान बिन हादी की हत्या की ओर था।

दर्ज शिकायत के मुताबिक, ममता बनर्जी ने धरना स्थल से कहा था- एसटीएफ ने बांग्लादेश से एक बड़े हत्यारे को गिरफ्तार किया था। इसे लेकर बांग्लादेश में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुआ था। मैं दूसरे देशों की बात नहीं कर रही, मेरा पॉइंट यह है कि वे लोग मेघालय के रास्ते बंगाल में आए। यहां आने के बाद हमारी एसटीएफ ने उन्हें पकड़ा। गृह मंत्री खुद कह रहे हैं… मैंने इतने दिन तक कुछ नहीं कहा, लेकिन आज अत्याचार अपनी चरम सीमा पार कर गया है, इसलिए बोल रही हूं। …मेरा हृदय सत्य का भंडार है।

FIR में क्या आरोप लगाए गए हैं?

ममता बनर्जी के इस सनसनीखेज दावे के बाद, सिलीगुड़ी की वकील रिंकी चटर्जी सिंह ने उनके खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में आपराधिक मामला दर्ज कराया है। वकील का कहना है कि ममता बनर्जी ने अपने बयान में देश के गृह मंत्रालय का भी नाम घसीटा है। वकील का आरोप है कि खुले मंच से देश के प्रशासन से जुड़ी इतनी संवेदनशील और खुफिया जानकारी सार्वजनिक करने से देश की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। बता दें कि इसी वकील ने पिछले सप्ताह भी साइबर क्राइम थाने में एक अन्य मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।

उस्मान हादी हत्याकांड: क्या है बांग्लादेश कनेक्शन?

बांग्लादेश के इंकलाब मंच के संयोजक और भारत विरोधी शरीफ उस्मान बिन हादी को 12 दिसंबर 2025 को ढाका में गोली मारी गई थी। 18 दिसंबर को सिंगापुर के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई, जिसके बाद बांग्लादेश में भारी भारत-विरोधी प्रदर्शन हुए थे। हत्या के मुख्य संदिग्ध- फैसल करीम मसूद और आलमगीर हुसैन कथित तौर पर मेघालय सीमा से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे। पश्चिम बंगाल STF ने इन्हें मार्च 2026 में गिरफ्तार किया था और तब से वे भारतीय एजेंसियों की हिरासत में हैं।

IND vs AFG: विराट कोहली वनडे सीरीज से हुए बाहर, टीम इंडिया को बड़ा झटका

बांग्लादेश की तीखी प्रतिक्रिया

ममता बनर्जी के इस बयान ने सीमा पार भी राजनीतिक हलचल तेज कर दी है और वहां के भारत-विरोधी गुटों को नया मुद्दा दे दिया है। हालांकि, बांग्लादेश की सरकार ने ममता के दावों से किनारा कर लिया है। बांग्लादेश की विदेश मामलों की राज्य मंत्री शमा उबैद ने इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी दूसरे देश में चुनावी मौसम के दौरान एक राजनीतिक नेता की टिप्पणियों पर जवाब देना उचित नहीं है। उस्मान हादी की हत्या के संदिग्धों के प्रत्यर्पण के लिए हम सीधे तौर पर राजनयिक चैनलों के माध्यम से भारत सरकार के साथ संपर्क में हैं और इस मामले में काफी प्रगति हो चुकी है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Rashifal 25 October 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे

October 25, 2026

ट्रंप की ईरान को खुली धमकी: ‘एक और बड़े हमले के लिए तैयार रहो’, तेहरान का पलटवार- आओ, इंटरनेट केबल काट देंगे

October 24, 2026

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, आर्मी जवान की मौत

October 24, 2026

श्रेयस अय्यर रच सकते हैं इतिहास, कप्तानी में रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

October 24, 2026

छत्तीसगढ़ में छात्र के साथ बर्बरता! चोटी बनाकर काटे बाल, प्राचार्य पर केस दर्ज

October 24, 2026

Raipur Airport Winter Schedule: रायपुर से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी दोपहर की उड़ान, एयर इंडिया ने जारी किया नया शेड्यूल

October 24, 2026
Editors Picks

Rashifal 25 October 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे

October 25, 2026

ट्रंप की ईरान को खुली धमकी: ‘एक और बड़े हमले के लिए तैयार रहो’, तेहरान का पलटवार- आओ, इंटरनेट केबल काट देंगे

October 24, 2026

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, आर्मी जवान की मौत

October 24, 2026

श्रेयस अय्यर रच सकते हैं इतिहास, कप्तानी में रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

October 24, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Rashifal 25 October 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे

October 25, 2026

ट्रंप की ईरान को खुली धमकी: ‘एक और बड़े हमले के लिए तैयार रहो’, तेहरान का पलटवार- आओ, इंटरनेट केबल काट देंगे

October 24, 2026

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, आर्मी जवान की मौत

October 24, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.