कोरबा : एसईसीएल कोरबा के मुड़ापार स्थित मुख्य अस्पताल के समीप संचालित साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में कचरे के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
CG Road Accident : खड़े वाहन से भिड़ी फायर ब्रिगेड, दर्दनाक हादसे में चालक की मौत, कंडक्टर गंभीर
बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि तीनों दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 500 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत से हड़कंप
आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।




