Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Train Cancelled News: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जुलाई से नवंबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, SECR ने जारी की सूची

July 4, 2026

RRB Group D 2025 Exam Date: रेलवे ग्रुप-डी लिखित परीक्षा की तारीख घोषित, अभी कैलेंडर में करें नोट

July 4, 2026

iPhone यूजर्स के लिए अलर्ट: Apple का ‘सबसे सुरक्षित’ फीचर लीक, ईमेल प्राइवेसी पर खतरा!

July 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, July 4
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » India
India

Fire in Passenger Train : धू-धू कर जल उठी ट्रेन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, जान बचाकर भागे लोग

The Janta NewsBy The Janta NewsMay 18, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 175
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Fire in Passenger Train : रोहतास जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब सासाराम से आरा होते हुए पटना जाने वाली ट्रेन नंबर 53212 सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लग गई.  घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है.  ट्रेन में आग लगते ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों और रेलकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया.  देखते ही देखते आग ने एक बोगी को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया.

छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी के स्लीपर सेल नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार… देशभर के 60 से ज्यादा मामलों से जुड़े तार

सासाराम से पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन धू-धू कर जलने लगी, जान बचाने के ल‍िए इधर-उधर भगाने लगे यात्री

यात्रियों को बोगी से बाहर निकाला  

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही देर बाद धुआं पूरी बोगी में फैल गया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.  घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया.

आग पर काबू पा लिया गया है.

रेलवे व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रेलवे प्रबंधन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि स्टेशन पर पर्याप्त अग्निशमन व्यवस्था नहीं होने के कारण आग पर शुरुआती समय में काबू नहीं पाया जा सका.  लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पानी और अग्निशमन यंत्रों का उपयोग किया गया होता, तो नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था.

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेन में रिफिलिंग के लिए बिछाई गई पाइपलाइन में पानी उपलब्ध नहीं था.  इतना ही नहीं, रेलवे स्टेशन पर मौजूद कई अग्निशमन सिलेंडरों में गैस भी नहीं थी.  इसी कारण शुरुआती समय में रेलकर्मियों को आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

एक बोगी पूरी तरह जली

आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जल गई.  बाद में सुरक्षा के दृष्टिकोण से जली हुई बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया गया.  रेलवे अधिकारियों ने अन्य बोगियों की भी जांच की, जिससे आग दोबारा न फैल सके.

घटना के दौरान स्टेशन परिसर में धुएं का गुबार फैल गया था, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों में काफी भय का माहौल देखा गया.  कई यात्री अपना सामान छोड़कर जान बचाने के लिए भागते नजर आए.  हालांकि रेलवे प्रशासन ने बाद में स्थिति को नियंत्रित कर लिया.

CG Weather Update : गर्मी से मिलेगी राहत… सक्रिय चक्रवाती सिस्टम के चलते प्रदेश में बारिश और वज्रपात की संभावना

शॉर्ट-सर्किट की आशंका, जांच शुरू

आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. शुरुआती जांच में शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.  हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है.  रेलवे प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और तकनीकी टीम को भी जांच में लगाया गया है. घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है.

आग लगने से ट्रेन बुरी तरह से जल गई.

आग पर काबू पा लिया गया 

मुख्‍य जनसंपर्क अध‍िकारी सरस्‍वती चंद्र ने बताया क‍ि आज सुबह लगभग 5:30 बजे सासाराम स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 06 पर खड़ी गाड़ी संख्या 53212 डाउन सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन के एक कोच से धुआं, निकलने की सूचना प्राप्त हुई. उक्त ट्रेन प्लेटफॉर्म पर स्थिर अवस्था में खड़ी थी. कोच में कोई यात्री मौजूद नहीं था. 6 बजे बोगी को अलग कर तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित कर बुलाया गया. रेलकर्मियों के सहयोग से त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप इसपर 6.45 बजे पूर्णतः काबू पा लिया गया. घटना में किसी भी यात्री अथवा रेलकर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, घटना  के कारणों की जांच की जा रही है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

RRB Group D 2025 Exam Date: रेलवे ग्रुप-डी लिखित परीक्षा की तारीख घोषित, अभी कैलेंडर में करें नोट

July 4, 2026

iPhone यूजर्स के लिए अलर्ट: Apple का ‘सबसे सुरक्षित’ फीचर लीक, ईमेल प्राइवेसी पर खतरा!

July 4, 2026

CG Census News: छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत! 6 जुलाई से 38 गांवों में होगा प्री-टेस्ट

July 4, 2026

Ration System Rule Change : राशन लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव! OTP सुविधा बंद, अब बायोमेट्रिक सत्यापन से ही मिलेगा अनाज

July 4, 2026

Chips Bad for Brain: चिप्स खाने वालों सावधान! रोजाना की ये आदत बढ़ा सकती है भूलने की बीमारी का खतरा, स्टडी में बड़ा खुलासा

July 4, 2026

Medicine Price Control: महंगी दवा बेचने वालों पर सख्ती! तय कीमत से ज्यादा वसूली पर होगा कड़ा एक्शन, केंद्र ने बदले नियम

July 4, 2026
Editors Picks

Train Cancelled News: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जुलाई से नवंबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, SECR ने जारी की सूची

July 4, 2026

RRB Group D 2025 Exam Date: रेलवे ग्रुप-डी लिखित परीक्षा की तारीख घोषित, अभी कैलेंडर में करें नोट

July 4, 2026

iPhone यूजर्स के लिए अलर्ट: Apple का ‘सबसे सुरक्षित’ फीचर लीक, ईमेल प्राइवेसी पर खतरा!

July 4, 2026

Aamir Khan Wedding: ‘सबकी दुआ चाहिए’! गौरी संग शादी पर आमिर खान ने लगाई मुहर, जानिए कब और कहां होगी वेडिंग

July 4, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Train Cancelled News: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जुलाई से नवंबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, SECR ने जारी की सूची

July 4, 2026

RRB Group D 2025 Exam Date: रेलवे ग्रुप-डी लिखित परीक्षा की तारीख घोषित, अभी कैलेंडर में करें नोट

July 4, 2026

iPhone यूजर्स के लिए अलर्ट: Apple का ‘सबसे सुरक्षित’ फीचर लीक, ईमेल प्राइवेसी पर खतरा!

July 4, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.