Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

तेज बुखार से न हों कन्फ्यूज, समझें मलेरिया, डेंगू और वायरल फीवर के अलग-अलग संकेत

April 25, 2026

PM Internship Scheme 2026 : प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम में बड़ा बदलाव, बढ़ाया गया एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, ज्यादा युवाओं को मिलेगा मौका

April 25, 2026

First Indian Woman Snooker Champion : भारत की शान बनीं अनुपमा, स्नूकर में पहली बार देश को दिलाया विश्व चैंपियन का ताज; पढ़ें उनकी कहानी

April 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, April 25
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » India
India

First Indian Woman Snooker Champion : भारत की शान बनीं अनुपमा, स्नूकर में पहली बार देश को दिलाया विश्व चैंपियन का ताज; पढ़ें उनकी कहानी

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Indian
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

First Indian Woman Snooker Champion : कभी-कभी इतिहास किसी बड़े स्टेडियम में नहीं, एक शांत टेबल पर लिख दिया जाता है। 23 वर्षीय अनुपमा रामचंद्रन ने अपने क्यू स्टिक से दुनिया को बताया, कि भारतीय बेटियां सिर्फ सपने नहीं देखतीं, उन्हें जीतकर दिखाती हैं। भारत की अनुपमा रामचंद्रन ने अंतर्राष्ट्रीय स्नूकर प्रतियोगिता में जीत हासिल कर पहली भारतीय महिला स्नूकर चैंपियन बन इतिहास में नाम दर्ज करा लिया है। भारत में क्यू स्पोर्ट्स को वह पहचान अभी तक नहीं मिली जो क्रिकेट और बैडमिंटन को मिलती है, लेकिन अनुपमा जैसी बेटियां दुनिया को बता रही हैं,अवसर मिला तो भारत की लड़कियाँ हर खेल में चैंपियन बनकर उभरेंगी। आइए जानते हैं अनुपमा रामचंद्रन के बारे में सबकुछ।

कौन हैं अनुपमा रामचंद्रन?

अनुपमा रामचंद्रन तमिलानाडु की हैं। जब वह महज 13 साल की थीं, तभी उन्होंने पहली बार स्नूकर टेबल को छुआ। वह मायलापुर क्लब में एक बिलियर्ड्स वर्कशाॅप में शामिल हुई थीं। तब उन्होंने ये नहीं सोचा था कि एक दिन यही टेबल उन्हें स्नूकर की विश्व चैंपियन बना देगी। चेन्नई की रहने वाली अनुपमा ने स्नूकर खेलना शुरू किया और 15 साल की उम्र में स्नूकर को अपना करियर बना लिया। हर शॉट उसकी लगन का प्रमाण बनता गया।

चाचा ने दी ट्रेनिंग

उनके चाचा और स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस स्पेशलिस्ट के. नारायणन ने अनुपमा को प्रेरित किया। वह उनके पहले कोच बने। कोच नायारण ने अनुपमा को न सिर्फ तकनीक सिखाई, बल्कि दिमाग और दबाव के खेल में भी जीतना सिखाया। क्यू स्पोर्ट्स में रफ्तार नहीं, धैर्य जीतता है, यह अनुपमा ने समझा और जिया।

अनुपमा की खेल उपलब्धियां

अनूपमा की कड़ी ट्रेनिंग और मेहनत का ही परिणाम था कि उन्होंने 8 नेशनल जूनियर खिताब अपने नाम किए। रूस में 2017 वर्ल्ड ओपन U-16 चैंपियनशिप में जीत दर्ज कराई। वह इतने में नहीं रूकी, बल्कि भारत की पहली महिला वर्ल्ड स्नूकर चैंपियन भी बनकर दिखाया। अनुपमा ने आईबीएसएफ वर्ल्ड स्नूकर (15-रेड) चैंपियनशिप 2025 में हिस्सा लिया और फाइनल में हांगकांग की तीन बार की विश्व चैंपियन ऑन यी को हराकर देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि और सम्मान प्राप्त किया।

खेल के साथ अनुपमा ने अपनी पढ़ाई पर भी पूरा फोकस रखा। वह चेन्नई के एमओबी वैष्णव कॉलेज फॉर वुमेन से पब्लिक पॉलिसी में पोस्टग्रेजुएट कर रही हैं। उन्होंने साबित किया कि अगर इरादा मजबूत हो तो शिक्षा और खेल दोनों साथ चल सकते है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

LPG Gas Cylinder: कब तक नहीं मिलेगा नया गैस कनेक्शन? एलपीजी किल्लत के बीच आई बड़ी खबर

April 24, 2026

अब गली-मोहल्लों में क्लीनिक खोलना आसान नहीं, DGHS ने तय किए सख्त मानक

April 24, 2026

Gas Battery: हवा से होगी अब रोशनी! वैज्ञानिकों ने बनाई एयर पॉल्यूशन से बिजली बनाने वाली ‘गैस बैटरी’

April 24, 2026

‘नो PUC, नो फ्यूल’ पॉलिसी लागू, बिना सर्टिफिकेट अब नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

April 23, 2026

पीएम मोदी के झालमुड़ी वीडियो का असर—Google पर सर्च ट्रैफिक 22 साल के उच्च स्तर पर

April 21, 2026

सिविल सेवा दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी की बधाई—देश निर्माण में सिविल सेवकों की अहम भूमिका

April 21, 2026
Editors Picks

तेज बुखार से न हों कन्फ्यूज, समझें मलेरिया, डेंगू और वायरल फीवर के अलग-अलग संकेत

April 25, 2026

PM Internship Scheme 2026 : प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम में बड़ा बदलाव, बढ़ाया गया एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, ज्यादा युवाओं को मिलेगा मौका

April 25, 2026

First Indian Woman Snooker Champion : भारत की शान बनीं अनुपमा, स्नूकर में पहली बार देश को दिलाया विश्व चैंपियन का ताज; पढ़ें उनकी कहानी

April 25, 2026

Google Auto Login: अब OTP की झंझट खत्म! Google ला रहा आसान साइन-अप फीचर, जानें कितना सुरक्षित है आपका डेटा

April 25, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

तेज बुखार से न हों कन्फ्यूज, समझें मलेरिया, डेंगू और वायरल फीवर के अलग-अलग संकेत

April 25, 2026

PM Internship Scheme 2026 : प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम में बड़ा बदलाव, बढ़ाया गया एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, ज्यादा युवाओं को मिलेगा मौका

April 25, 2026

First Indian Woman Snooker Champion : भारत की शान बनीं अनुपमा, स्नूकर में पहली बार देश को दिलाया विश्व चैंपियन का ताज; पढ़ें उनकी कहानी

April 25, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.