धमतरी : धमतरी जिले के भेंड्रा गांव में शुक्रवार को एक युवक हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया. वहां से गुजरने वाले ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो हड़कंप मच गया. भेंड्रा निवासी यादराम साहू एक दिन पहले भी चढ़कर घंटों तक तमाशा करता रहा. आज फिर से वह उसी टॉवर पर चढ़ गया है.
जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है. यादराम साहू से संपर्क करने की कोशिश जारी है. हालांकि ऊंचाई अधिक होने से बातचीत में कठिनाई हो रही है. वहीं जानकारी पर युवक के परिजन भी टॉवर के पास पहुंच गए हैं. युवक को समझाईश देकर नीचे उतारने के प्रयास लगातार जारी है. शुक्रवार को भी युवक टॉवर पर चढ़ा लेकिन समझाईश के बाद वह नीचे उतर आया था.
Chhattisgarh : बिना रॉयल्टी क्लीयरेंस अब नहीं होगा निर्माण कार्य, सरकार ने जारी की सख्त गाइडलाइन
दो पत्नी के साथ नहीं रहने से है नाराज
बताया जा रहा है कि यादराम साहू की दो पत्नी हैं. वह दोनों को एक ही घर में रखना चाहता है, लेकिन यह बात उन्हें नागवार है. इस बात से नाराज युवक शराब के नशे में टॉवर पर चढ़ गया है. युवक के इस हाई वोल्टेज ड्रामा का कारण फिलाहाल अज्ञात है. बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में टॉवर पर चढ़ा है. नीचे उतराने के बाद उसे अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है.




