17.2 C
Raipur
Monday, January 13, 2025

Weight Loss के ल‍िए इस तरह से पि‍एं Strawberry Smoothie, चुटक‍ियों में कम होगी पेट की चर्बी

Must read

आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अपने ल‍िए समय न‍हीं न‍िकाल पा रहे हैं। ऐसे में वे कई बीमार‍ियों की चपेट में तो आ ही रहे हैं, साथ ही मोटापे का भी श‍िकार हो रहे हैं। वजन कम करना लोगों के ल‍िए चुनौती बनता जा रहा है। इस कारण लोग डाइट प्‍लान्‍स और एक्‍सरसाइज का सहारा ले रहे हैं। इससे उन्‍हें ढेरों फायदे तो म‍िलते ही हैं। हालांक‍ि ऐसे कई ड्रि‍ंक्‍स और स्‍मूदी भी होते हैं जो वजन कम करने में मददगार हाेते हैं।

अगर आप वजन कम करने के साथ-साथ स्वाद और सेहत दोनों का मजा लेना चाहते हैं तो स्ट्रॉबेरी स्मूदी आपके ल‍िए बेस्‍ट रहेगी। ये तेजी से वजन कम करने का काम करती है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं क‍ि स्‍ट्रॉबेरी के क्‍या फायदे हैं। Strawberry Smoothie को कैसे बनाया जा सक‍ता है और ये कैसे वजन घटाने में मददगार है। आइए जानते हैं वि‍स्‍तार से-

  • एक कप ताजी स्ट्रॉबेरी
  • एक चम्मच शहद
  • आधा कप बादाम का दूध
  • एक चम्मच चिया सीड्स
  • आधा कप लो फैट वाली दही

स्ट्रॉबेरी को अच्छे से धोकर काट लें। ब्लेंडर में स्ट्रॉबेरी, दही और बादाम का दूध डालकर पीस लें। एक गाढ़े बैटर की तरह ये बन जाएगा। इसमें शहद डालें। तैयार स्मूदी को एक गिलास में डालें और ऊपर से चिया सीड्स से गार्निश करें। आप चाहें तो इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी म‍िला सकते हैं। अगर आप सुबह इसे खाली पेट पीते हैं तो आपका तेजी से वजन कम होगा। या फ‍िर आप द‍िन में क‍िसी भी समय पी सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन C पाया जाता है। ये हमारी बॉडी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। इसके अलावा ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है। इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है ज‍िस वजह से ये तेजी से वजन घटाने में सहायक है। स्ट्रॉबेरी स्मूदी की बात करें तो ये एक लो-कैलोरी वाली ड्रिंक है। इसे नाश्ते या स्नैक्स के रूप में लिया जा सकता है। अगर आप इसे अपनी डाइट में शाम‍िल करते हैं तो ये आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखती है। इससे ओवरईट‍िंग से बचा जा सकता है। कुल म‍िलाकर ये वजन कम करने के साथ-साथ सेहत के ल‍िए भी फायदेमंद है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article