27.1 C
Raipur
Wednesday, September 17, 2025

नहाय खाय से लेकर सूर्योदय अर्घ्य तक छठ पूजा में इन चीजों को जरूर करें शामिल

Must read

पंचाग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से नहाय-खाय   से छठ पूजा के उत्सव की शुरुआत होती है। इस महापर्व को 4 दिनों तक मनाया जाता है। व्रत को महिलाएं निर्जला रखती हैं और छठ पूजा की थाली में विशेष चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे पूजा   का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

  1. सनातन धर्म में छठ पूजा का अधिक महत्व है।
  2. कार्तिक माह में छठ पूजा मनाई जाती है।
  3. इस व्रत को निर्जला किया जाता है।

दिवाली के बाद बहुत उत्साह के साथ छठ महापर्व को मनाया जाता है। इस दौरान घाट पर बेहद खास रौनक देखने को मिलती है। अब जल्द ही इस पर्व की शुरुआत होने वाली है। छठी मैया को समर्पित महापर्व 4 दिनों तक मनाया जाता है। धर्मिक मान्यता है कि इस व्रत को सच्चे मन से करने से घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। छठ पूजा एक ऐसा पर्व है, जब डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर उपासना की जाती है। वहीं, सनातन धर्म में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का विधान है। अगर आप भी छठ पूजा कर रहे हैं, तो इस पर्व के आने पहले से यह जरूर जान लें कि पूजा थाली में किन चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे पूजा में कोई रुकावट न आए। ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं छठ पूजा की सामग्री लिस्ट।

पंचांग के अनुसार की शुरुआत कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी यानी 05 नवंबर   से हो रही है। वहीं, इसका समापन अष्टमी तिथि यानी 08 नवंबर को होगा। इस दौरान छठी मैया और सूर्य देव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article